घर में फैले हुए कीटाणु लाते है कई बीमारियाँ, इस तरह करें इनका सफाया

दिवाली के दिन आते-आते घरों की सफाई भी शुरू हो जाती हैं। इसके पीछे आध्यात्मिक कारण के साथ ही स्वास्थ्य कारण भी जुड़े होते हैं। घर में फैले हुए कीटाणु कई तरह की बीमारियों को बुलावा देते हैं। ऐसे में घर की साफ़ सफाई बहुत जरूरी होती हैं। घर में ऐसे कई क्षेत्र होते हैं जहाँ ये कीटाणु पनपते हैं और अपना प्रभाव दिखाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से इनका सफाया कर पाएंगे। तो आइये जानते हैं किस तरह रखें घर को कीटाणु मुक्त।
* वॉशिंग मशीन

लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बाद में इसे साफ-सुथरा और सुखा कर रखना भी बहुत जरूरी है। मशीन अलग गीली छोड़ दी जाए तो इसमें कीटाणु जल्दी पनपने लगेंगे। कपड़े धोने के बाद मशीन में पानी डालकर इसमें एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें और 2 मिनट के लिए ऐसे ही चलाएं। बाद में पानी निकाल दें। इससे मशीन में छुपे बैक्टीरिया और वायरस मर जाएंगे और मेहनत भी नहीं लगेगी।

* तौलिए को करें कीटाणु मुक्त

नहाने के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले तौलिए गीले हो जाते हैं। इन्हें धूप में जरूर सुखाएं और इनको धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ 2 बूंद डेटॉल की डाल दें।

* दरवाजों के हैंडल

घर के दरवाजों को हैंडल्स को बार-बार छूने से भी कीटाणु फैलते हैं। इनको बैक्टिरिया मुक्त करना बहुत जरूरी है। हैंड्ल्स को साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

* पोंछा और डस्टर हो साफ

पोंछा और डस्टर का साफ होना बहुत जरूरी होता है। इस्तेमाल के बाद इनको नमक वाले पानी के साथ धोएं। सिरके के पानी में कुछ देर के लिए इन्हें डूबो कर रखें और धूप में सुखाएं।

* अरोमायुक्त कैंडल

घर की सफाई करने के बाद घर में अगरबत्ती या फिर अरोमायुक्त कैंडल जला दें। इससे वातावरण कीटाणु मुक्त हो जाएगा।