पुराने तांबे के बर्तन लगेंगे बिलकुल नए इन तरीकों की मदद से

भारतीय रसोई में ज्यादातर तांबे के बर्तन काम में लिए जाते है। तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर हष्ट- पुष्ट रहता है और तांबे के बर्तन से पानी पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। उपयोग में लेते रहने से तांबे के बर्तन काले पड़ने लगते है तब जरूरत होती है इनको साफ़ करने की। बिना साफ़ किये गये बर्तनों में खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप बिना परेशानी के तांबे के बरतनों को साफ़ कर सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में...

* तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका और नमक काफी कारगार है। सिरके और नमक नमक को बराबर मात्रा मिलाकर इनका घोल तैयार कर लें। फिर इस घोल को बर्तनों पर तब तक रगड़े जब तक इसमें से चिपचिपापन या ग्रीस ना निकल जाएं।

* अगर आपके बर्तनों में दाग पड़ गए है तो ऐसे में आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींब के आधे स्लाइस को बर्तनों पर रगड़े और फिर साफ पानी से बर्तनों को धो लें।

* नींबू और नमक के प्रयोग से भी तांबे के बर्तन साफ़ किए जा सकते है। इसके लिए नींबू को काटकर उस पर थोडा सा नमक डालकर तांबे के बर्तन को रगड़े।

* इन सब के अलावा आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हो। खाली बेकिंग सोडा लेकर तांबे के बर्तनों को धोएं।


* सबसे पहले एक कटोरी में नमक और सिरका डाल दे, अब इसमें थोडा सा आटा डालकर अच्छे से मिला और तांबे के बर्तन पर थोड़ी सेर इस पेस्ट को लगाकर छोड़ दे। ऐसा करने से तांबे की सफाई की जा सकती है।