Diwali 2019: इन 4 जगहों की दिवाली देखने लायक, जिंदगी में एक बार तो जरूर जाए यहां

दिवाली के त्यौंहार का इंतजार सभी को रहता हैं जो कि भारत के बड़े त्यौंहारों में से एक है। इस त्यौंहार की धूम सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं। विदेशों से लोग इस त्यौंहार को मनाने आते हैं। देशभर में इस त्यौंहार की बड़ी धूम रहती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां की दिवाली देखने लायक होती हैं और बहुत पसंद की जाती हैं। इसलिए इन जगहों की दिवाली जिंदगी में एक बार तो जरूर देखनी चाहिए।

वाराणसी

वाराणसी में दिवाली सेलिब्रेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां दीपावली 15 दिन तक सेलिब्रेट की जाती है। यहां देव दीपावली मनाई जाती है, जिसे देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है। इस मौके पर वाराणसी के घाट सजाए जाते हैं और यहां सैकड़ों दिए जलाए जाते हैं। इस व्यू के गवाह बनने और इसे कैमरे में कैद करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आपको यह देखने को मिलेगा कि इस राज्य की हर अलग जगह पर कितनी डिफरेंट तरह से दिवाली मनाई जाती है। यहां पूरे देश से अलग तरह से दिवाली मनाई जाती है। तमिलनाडु में धनतेरस धन त्रयोदशी के रूप में मनाते हैं। यहां नरकासुर का पुतला जलाया जाता है और पटाखे भी चलाए जाते हैं।

अमृतसर

अमृतसर और पंजाब में दिवाली काफी जोश के साथ मनाई जाती है। यहां कुछ बड़ी दिवाली पार्टीज भी होती हैं। वैसे तो यहां पूरे देश जैसा ही दिवाली सेलिब्रेशन होता है। सिख इस त्योहार को गुरु हरगोबिंद साहिब की मुगलों से आजादी के दिन के तौर पर भी सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप यहां आते हैं तो गोल्डेन टेंपल की भव्यता देखकर हैरान रह जाएंगे। यहां खूबसूरत फायरवर्क भी होता है।

कोलकाता

वैसे भारत में दिवाली पर लक्ष्मी देवी की पूजा की जाती है लेकिन कोलकाता में कॉन्सेप्ट थोड़ा अलग है। होली सेलिब्रेट करने के लिए यह बहुत बढ़िया जगह है। लोग यहां बाकी रीति-रिवाज वैसे ही करते हैं जैसे पटाखे चलाना या दिए जलाना वगैरह लेकिन यहां काली देवी को माना जाता है। लोग दुर्गा पूजा की तरह दिवाली के दौरान काली पांडाल भी सजाए जाते हैं।