Rakhi 2018 : राखी पर कुशन कवर की मदद से सजाये अपने घर को

घर की डेकोरेशन Decoration Tips में थोडा सा भी बदलाव करने से घर और भी सुंदर नजर आता है। खासतौर पर जब त्यौहार का सीजन चल रहा हो तो घर की डेकोरेशन सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। इस राखी के त्यौहार पर अपने घर को सजाने के लिए कुशन कवर का उपयोग किया जा सकता है। मार्किट में नई डिजाईन के कुशन कवर उपलब्ध है। आपकी सिंपल सी बेड शीट को अलग अलग कुशन कवर के माध्यम से सजाकर आकर्षक बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुशन कवर के बारे में बतायेंगे जिनकी मदद से आप घर को नया और यूनिक लुक दे सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में...

* वेल्वेट

रिच लुक चाहती हैं, तो नॉर्मल कुशन के बदले वेल्वेट के कुशन का चुनाव करें। ये घर को क्लासी लुक देते हैं और इनके इस्तेमाल से मेहमानों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता

* सिल्क

पारंपरिक चीज़ों से प्यार करने वालों के लिए सिल्क के कुशन से अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है, ये बात अलग है कि इन्हें मेंटेन करने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

* बीड्स और सिक्वेंस

इस तरह के कुशन से घर बहुत ख़ूबसूरत दिखता है। ये ट्रेंडी होने के साथ बेहद अट्रैक्टिव होते हैं। इस तरह के कुशन थोड़े लाउड होते हैं। स्पेशल ओकेज़न के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

* लेदर

लेदर के कुशन की देखरेख करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन ये घर को आकर्षक लुक देते हैं। इस तरह के कुशन के इस्तेमाल से घर को रिच लुक दिया जा सकता है।