सजाये अपने घर को कुछ इस तरह, नहीं पड़ेगा जेब पर ज्यादा असर

घर को सजाना सभी को पसंद होता है। घर को सजाने के लिए महिलाये पैसो के साथ साथ इंटीरियर को ज्यादा ही तवज्जो देती है, जो की जरूरी नही है। अपने घर को सजाने के लिए पैसे से ज्यादा तो क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। इससे आपका बजट भी कम रहता है और घर को भी नया लुक मिल जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बतायेंगे जिनकी मदद से आप अपना बजट ध्यान में रखते हुए घर की डेकोरेशन कर सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में......

* मैचिंग जरूरी नहीं

अपने सोफा या काउच पर एक साइज के और एक जैसे कुशन रखने की बजाए अलग-अलग साइज और कलर के कुशन रखें, पर्दों के साथ भी आप ऐसा एक्सपेरिमेंट ट्राई कर सकती हैं। इतना ही नहीं आप अपने डाइनिंग टेबल के साथ भी अलग-अलग तरह की कुर्सियों को टीमअप कर सकती हैं।

* वॉल कॉलाज

दीवारों को सजाना है तो कुछ आर्टवर्क्स टांगे। जरूरी नहीं कि ये आर्ट वर्क बेहद महंगे हों। आप किसी लोकल आर्ट स्टोर से या अपना कोई आर्ट वर्क भी फ्रेम कर दीवार पर टांग सकती हैं। वैसे अगर आप चाहें तो खाली फ्रेम भी आपके घर को एक यूनीक लुक देगा।

* इंडोर प्लांट्स

अपने घर में हरियाली को जगह दें। कुछ इंडोर प्लांट्स को अपने लिविंग रूम और किचन में जगह दें। इससे आपके घर को एक नया डिजाइन भी मिलेगा।

* लाइट्स

लाइटिंग के जरिए भी आप अपने घर को एक नया और यूनिक लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप पेंडेंट लाइट्स और लैंप शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।