बेकार का सामान भी आपके घर की ख़ूबसूरती बड़ा सकता हैं, अपनाये ये टिप्स

घर की साफ़ सफाई के दौरान कुछ चीज़े ऐसी निकलती है, जिनका कोई इस्तेमाल नही होता है और उन्हें फैंक दिया जाता है। इन चीजों को फैकने की बजाय आप इन्हें घर को सजाने का काम कर सकती है। इनके उपयोग से एक तो आपको अपने घर को सजाने के लिए चीज़े मिल जाएँगी और साथ ही पैसो की बचत भी होगी। इनको घर में सजाने से घर का लुक बदल जाता है। आज हम आपको इन चीजों को फेकने की बजाय इनसे घर को सजाने के लिए कुछ तरीके बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में...

* कार के पुराने और खराब पहियों से घर के गार्डन में बच्चों के लिए झूला बनाया जा सकता है। पहिए को अलग-अलग रंग से पेंट करके इनमें पौधे भी लगाए जा सकते हैं।

* जींस पुरानी हो गई हो या कहीं से फट चुकी हो तो इनको पहना नहीं जा सकता। इसको फैंकने की बजाए जींस को पॉकेट से काटें और मशीन की मदद से इसको पर्स की शेप देते हुए सिलाई लगाएं। इससे छोटा सा पर्स बन सकता है।

* पुरानी पड़ी लकड़ी की सीढ़ी अगर टूट जाए तो इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसको बच्चों के कमरे में किताबें रखने के लिए यूज कर सकते हैं। दीवार पर कीलों की सहायता से सीढ़ी को टेढ़ा करके लगाएं और इसमें किताबें रखें। इससे सीढ़ी से किताबों का रैक बनाया जा सकता है।

* फलों की खाली पेटी का इस्तेमाल करके इनमें सब्जियां उगाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें फूल और पौधे भी लगा सकते हैं।

* फलों की खाली पेटी का इस्तेमाल करके इनमें सब्जियां उगाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें फूल और पौधे भी लगा सकते हैं।