आने वाली गर्मियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, श्रीनगर की ये 4 जगहें रहेगी बेहतरीन

मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं और सर्दियों में कमी आ गई हैं। कुछ दिनों बाद गर्मियों की शुरुआत हो जाएगी। गर्मियों के दिनों में बच्चों की छुट्टियाँ रहती हैं जिसके चलते सभी परिवार संग घूमने का तय करते हैं। गर्मियों के दिनों में ऐसी जगह का चुनाव किया जाता हैं जो ठंडक प्रदान करें। अगर आप भी आने वाली गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो श्रीनगर का चुनाव कर सकते हैं जो प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही मन की शांति और सुकून प्रदान करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको श्रीनगर की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों को बिता सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

गुलमर्ग

साल 1987 में गुलमर्ग की खोज अंग्रेजों ने की थी। यहां वो गर्मियों के मौसम में अपना वक्त बिताते थे। लेकिन अब आप भी गर्मियों के मौसम में यहां अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। ये जगह 2030 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और यहां आप कार के जरिए पहुंच सकते हैं। गुलमर्ग की दूरी श्रीनगर से 65 किलोमीटर है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है। यहां कई अच्छे रिसोर्ट भी हैं, जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन

श्रीनगर से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन। ये गार्डन डल झील के किनारे पर मौजूद जबरबाल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। इसका एरिया लगभग 75 एकड़ में फैला हुआ है। हर साल अप्रैल महीने में सात दिनों तक यहां ट्यूलिप फेस्टविल चलता है। हर साल जितने भी लोग घूमने के लिए श्रीनगर पहुंचते हैं, वो यहां जरूर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी श्रीनगर जा रहे हैं, तो यहां घूमने जा सकते हैं।

नागिन झील

आप घूमने के लिए नागिन झील जा सकते हैं, जिसे लोग ज्वेल इन द रिंग के नाम से भी जानते हैं। ये झील चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। साथ ही ये झील काफी साफ है और इसका पानी बिल्कुल नीले रंग का है। इसी वजह से इसका नाम नागिन झील है। ये झील गहरी है और यहां प्रदूषण भी काफी कम है। इसलिए इस जगह पर लोग स्विमिंग करते हैं और साथ ही ये जगह वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जानी जाती है।

डल झील

डल झील कश्मीर को एक अलग पहचान दिलाती है। ये झील तीन झीलों से मिलकर बनी है, जिसमें लोकट और बौदेध झील मिले हुए हैं। डल झील 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैली हुई है। डल झील में आप बोटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। डल झील के किनारे पर कई होटल और गार्डन भी मौजूद है। जहां आप जा सकते हैं। यहां म्यूजिकल फव्वारा और लेजर शो भी होता है, जो हर शाम को होता है। इस महीने मार्च से उसे भी शुरु करने की तैयारी है।