जीवन में शादी रोज-रोज तो होती नहीं हैं। यह दिन सभी की जिन्दगी में विशेष महत्व रखता हैं जिसे यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। कई लोग अपनी शादी को बड़े ईवेंट की तरह प्लान करते हैं। आजकल देखा जा रहा है कि डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बहुत चल रहा हैं जिसमें लोग शादी के लिए दूसरे शहर का चुनाव करते हैं जहां शादी के इन पलों को यादगार बनाया जा सकता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका चुनाव डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
ऋषिकेशपवित्र नगरी ऋषिकेश में शादी के बंधन में बंधना एक अलग तरह का अनुभव होता है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूर-दूर से कपल्स यहां शादी करने के लिए आते हैं। यहां का शांत वातावरण, खूबसूरत मंदिर और नेचर लोगों को खूब पसंद आता है। यहां गंगा किनारे शादी समारोह के लिए बेस्ट प्लेस है। राजाजी नेशनल पार्क ऋषिकेश के सबसे लोकप्रिय वेडिंग वेन्यू में से एक है। अक्टूबर से मार्च तक का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है।
गोवापार्टी लवर्स के लिए गोवा से अच्छी जगह और कोई नहीं है। ज्यादातर कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए यहीं आते हैं। बीच वेडिंग के लिए गोवा बहुत मशहूर है। गोवा लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। नवंबर से फरवरी तक का महीना यहां के लिए बेस्ट है। इस समय यहां कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन होता है जिससे आपकी शादी का मजा दोगुना हो जाएगा।
अंडमान निकोबारअगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून में बीच वेडिंग करना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। साफ बीच और खूबसूरत नजारों की वजह से अंडमान निकोबार डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकप्रिय हो रहा है। अंडमान के शानदार रिसॉर्ट्स और यहां की मेहमाननवाजी आपका दिल छू लेगी। सितंबर से मई का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है।
जयपुरअगर आप महलों में शाही शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं तो जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर सकते हैं। यहां शादी का जश्न महलों में मनाना शानदार अनुभव रहेगा। यहां का जय महल पैलेस लोगों के पसंदीद रिसॉर्ट में से एक है। इस पैलेस में शादी करना वाकई सपना सच होने की तरह होता है। सर्दियों का मौसम यहां शादी के लिए बेस्ट है।
शिमलाहरियाली और पहाड़ों के बीच नई जिंदगी की शुरूआत करना हर किसी का सपना होता है। अगर आपकी भी ऐसी ख्वाहिश है तो अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग शिमला में ही करने की योजना बनाएं। यहां कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं जो शादी के सारे इंतजाम अपनी तरफ से करते हैं ताकि आपको किसी भी तरह की टेंशन ना हो और आप आराम से शादी का आनंद ले सकें। शिमला में शादी करने के लिए गर्मियों का मौसम बेस्ट है।
गुजरातसमृद्ध संस्कृति और विरासत की वजह से गुजरात को राजकुमारों की भूमि भी कहा जाता है। अगर आप शाही शादी करना चाहते हैं तो गुजरात से अच्छी जगह आपको नहीं मिल सकती। यहां ऐसे कई राजसी किले और भव्य विवाह स्थल हैं जो शाही तरीके से शादी का पूरा इंतजाम करते हैं। मौसम के हिसाब से नवंबर से फरवरी का टाइम यहां शादी के लिए सबसे अच्छा है।
उदयपुररॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग में उदयपुर भी काफी लोकप्रिय है। समृद्ध विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की भव्यता यहां लोगों को खींच लाती है। झीलों से घिरा उदयपुर भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है और यहां शादी करना हमेशा यादगार रहेगा। अप्रैल से अगस्त का महीने में यहां के लिए बेस्ट है।
केरल
केरल अपने खूबसूरत नजारों और बीच के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल पहले उतना पॉपुलर नहीं रहा है लेकिन भीड़भाड़ से दूर शांत जगह को पसंद करने वाले इस तरफ भी रुख कर रहे हैं। केरल की बीच वेडिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कोवलम में स्थित द लीला भारत के सबसे अच्छे वेडिंग रिसॉर्ट्स में से एक है। सितंबर से मार्च तक के महीने में यहां शादी करना सबसे बेस्ट है क्योंकि मॉनसून के मौसम में केरल में रहने का अपना ही मजा है।