दुनिया की सबसे खतरनाक जगह, जहां जो गया वो वापिस नहीं आया

दुनिया के हर मनुष्य चाहता है कि वो दुनिया की हर जगह घूमें। लेकिन कुछ जगह ऐसी है जहां जाने कि मनाही हैं, क्योंकि वह जगह खतरनाक और रहस्यमयी हैं। दुनिया रहस्य से भरी हुई हैं जिनको समझ पाना अभी तक भी मुश्किल हैं। दुनिया में ऐसी कई जगह है जिनका रहस्य आज भी लोग जानना चाहते हैं लेकिन उस रहस्य को जानने के चक्कर में कई लोग अपनी जान तक गँवा चुके हैं। आज हम ऐसी ही जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो खतरे से खाली नहीं हैं। आइये जानते हैं...

* सुपरस्टीशन माउंटेन्स :

लोगों की मानें तो सन् 1800 के आस पास Jacob Waltz नाम के शख़्स ने इन पहाड़ों के बीच एक सोने की खदान खोज निकाली थी। लेकिन उसने कभी इस बात को किसी के सामने ज़ाहिर नहीं होने दिया और उसकी मौत के साथ ये राज़ भी दफ़न हो गया। कुछ और कहानियों में कहा गया है कि उस सोने की खदान को खोजने के चक्कर में बहुत लोगों ने अपनी जान गवांई है।

* लेक एंगिकुनी :

ये बात 1930 का है जब जो लाबेल नाम का एक शिकारी रात के वक़्त अपने लिए सोने के लिए जगह तलाश रहे थे, जो लाबेल उस जगह से अच्छी तरह वाकिफ़ थे, उसे पता था कि वहां एक आदिवासी कबिला है जहां उन्हें शरण मिल जाएगी। लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो वहां एक भी इंसान नहीं था। जबकि हर चीज़ सही थी। कुछ लोग मानते हैं कि वहां एलियन्स ने हमला किया था तो कुछ भूतों की कहानी से इसे जोड़ते हैं। हुआ कुछ भी हो, लेकिन इसका पता आज तक नहीं चल पाया है।

* मिशिगन ट्राएंगल :

कहा जाता है कि वहां से गुजरने वाले किसी भी प्लेन का आज तक पता नहीं चल पाया है। 1937 में Captain George नाम के एक पायलेट ने मिशिगन ट्राएंगल की तरफ़ उड़ान भरी थी जिसके बाद आज तक न उस पायलेट की कोई खबर मिली, न ही उस प्लेन की लेकिन ये ही एक किस्सा नहीं है।

* सान लुइस वैली :

इस जगह को एलियन का गढ़ कहा जाता है। दुनिया में अब तक सबसे ज़्यादा UFO देखने की बात इसी जगह से आई हैं। Snippy नाम के शख्स की लाश इस जगह मिली थी, जिसके शरीर से उसका दिमाग गायब था साथ ही उसकी रीढ़ की हड्डी भी गायब थी। वहां के लोग मानते हैं कि एलियन वहां आते हैं, और ये काम उन्हीं का है।

* अमरीका का नेशनल पार्क :

यह पार्क दुनिया का सबसे बड़ा पार्क है। यह 84 मिलियन एकड़ में फैला हुआ है। यह चारों ओर से घने जंगलों, मरूस्थलों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ से घिरा हुआ है। इस घने जंगल में आने वाला कोई भी आज तक वापस नहीं आ पाया है। इस पार्क के इसी रहस्य को ऑर्थर डेव्ड पॉलीडेस ने अपनी किताब मिसिंग 411 में लिखा है। किताब में लगभग 1100 लोगों के गायब होने की घटनाओं के बारे में जिक्र किया गया है। यह किताब काफी प्रचलित हुई थी।