दुनिया के 5 सबसे बड़े दानी देश

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां के लोग दिल खोलकर दान देते हैं। दानवीर देशों को लेकर,'चैरिटीज ऐड फाउन्डेशन' ने दुनिया में सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों से जुड़े देशों की एक लिस्ट जारी की है। इस सूची में ये भी बताया गया है किन देशों के लोग दूसरे लोगों की मदद के लिए सबसे ज्यादा तैयार रहते हैं। इस सूची में 145 देशों को शामिल किया गया है। लिस्ट में भारत का स्थान 106वां है। आज आपको बता रहे है दुनिया के कौन से देश सबसे ज्यादा दान देते हैं...

* म्यांमार :

लिस्ट में म्यांमार सबसे ऊपर है। म्यांमार की 92 फीसदी आबादी गरीबों के मदद करने में आगे है और 55 फीसदी लोग सामाजिक कार्यों के लिए खुशी से समय निकालते हैं। जबकि विश्व बैंक के अनुसार म्यांमार एक निम्न मध्यमवर्गीय आमदनी वाला देश है।

* अमेरिका :

दान देने वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। हालांकि, पिछले साल अमेरिका इस लिस्ट में पहले नंबर पर था। चैरिटीज ऐड फाउन्डेशन के मुताबिक, अमेरिका के 76 फीसदी लोग, दूसरे लोगों की मदद करने में आगे रहते हैं। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और वर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफे भी दिल खोलकर दान देते हैं।

* न्यूजीलैंड :

न्यूजीलैंड में धन दान करने की प्रवृत्ति 73 फीसदी और अजनबियों की मदद करने की करीब 65 फीसदी लोगों में है। वहीं स्वेच्छा से सामाजिक कार्यों में शामिल होने का चलन 45 फीसदी लोगों में है।

* कनाडा :

औद्योगिक देशों में कनाडा भी टॉप 10 दानियों में शामिल है। यहां के 69 फीसदी लोग अजनबियों की मदद करने, 44 फीसदी धन दान करने और 44 फीसदी सामाजिक कार्य करने को तत्पर रहते हैं।

* ऑस्ट्रेलिया :

ऑस्ट्रेलिया के सख्त आप्रवासी कानूनों के चलते इस देश को अक्सर उन अमीर देशों की तरह देखा जाता है जो अपनी समृद्धि औरों के साथ बांटना नहीं चाहते। लेकिन सीएएफ की रैंकिंग दिखाती है कि अजनबियों की मदद करने में 66 फीसदी, सामाजिक कार्यों के लिए दान करने में 72 फीसदी और मुफ्त सेवा देने के लिए 40 फीसदी लोग तैयार हैं।