पूरी दुनिया में चर्चा है इन 10 स्ट्रीट फूड्स की

भोजन किसी भी व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकता होती हैं। अगर भोजन में रोज लजीज व्यंजन मिल जाए तो क्या कहने। अगर ऐसा हो जाये तो किसी फूडी के लिए तो जन्नत हैं। किसी भी फूडी व्यक्ति को ओर क्या चाहिए रोज नयी-नयी जगह के स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिले। खाने के शौक़ीन व्यक्ति को स्ट्रीट फ़ूड बहुत पसंद आते हैं। इसलिए आज हम आपको विदेशों के कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके चर्चे देश-विदेश में फैले हुए हैं। तो आइये जानते है विदेशों के फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में।

* फेंज, मोरक्को और सऊदी अरब : डोनट्स के शेप में बने फेंज मोरक्को का पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। फेंज को खमीर वाले आटे से बनाकर डीप फ्राय करते हैं। मोरक्को वासी इसे सुबह के वक्त खाना पसंद करते हैं।

* बन कबाब, पाकिस्तान : बर्गर बन में कबाब की स्टफिंग करके यह डिश बनाई जाती है। कबाब के अलावा इसमें प्याज, खीरा और टमाटर की स्लाइस रखते हैं।

* नासी कम्पूर, इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के बाली में नासी कम्पूर नाम का स्ट्रीट फूड बहुत मशहूर है। यह एक मिक्स प्लेटर होता है, जिसे चावलों के साथ परोसा किया जाता है। ज्यादातर जगहों पर लोगों की पसंद पूछ कर यह प्लेटर तैयार करके दिया जाता है। इसमें कई तरह के ऑपशन्स होते हैं।

* हॉट डॉग, चिली : चिली में हॉट डॉग लोगों का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। चिली में आपको हॉट डॉग की कई तरह की वैरायटी खाने को मिलती है। यहां के हॉट डॉग में जो मयोनीज डाली जाती हैं वह भी बहुत की स्वादिष्ट और अलग होती हैं।

* ताकोयाकी, जापान : जापान का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड ताकोयाकी है। इसे यहां के लोग भी खाना पसंद करते हैं और जो लोग जापान घूमने आते हैं वो भी इसे बहुत शौक से खाते हैं। इसे ताजा ऑक्टोपस, सकुरा झींगा और अदरक के साथ तैयार किया जाता है।

* पोर्क चॉप बन, मकाऊ
: यह डिश बहुत आसानी से बन जाती है। ब्रेड के बीच में रखे हुए मीट के पीस 'पोर्क चॉप बन' कहे जाते हैं। इसे बनाने में किसी तरह की सॉस का यूज नहीं होता।

* फट काफरो, थाईलैंड : थाईलैंड में ‘काफरो’ का मतलब तुलसी होता है। हालांकि इसे बनाने में तुलसी का उपयोग पुराने जमाने में किया जाता था और आजकल नहीं होता। अब यह डिश पोर्क के मीट को पीसकर, चिकन या सी फूड के साथ मिक्स करके बनाई जाती है। इसमें लहसुन, हरी मिर्च और बींस को काटकर मिलाते हैं। इसे चावल और फ्राइड अंडे के साथ सर्व करते हैं।

* आलू टिक्की, भारत : भारत अपने स्वाद और जायके के लिए जाना जाता है। यूं तो भारत में स्ट्रीट फूड की लाखों को वैरायटी हैं। हर शहर, हर राज्य, हर समुदाय का अपना एक अलग स्ट्रीट फूड है, लेकिन भारत की आलू टिक्की चाट इतनी मशहूर है कि यह विदेशों में भी बिकती है।

* मोमोज, नेपाल : नेपाल में मोमोज बहुत खाए जाते हैं। यूं तो भारत में भी कई तरह के मोमो मिलने लगे हैं, लेकिन खासकर नेपाल के मोमोज का स्वाद ही सबसे निराला होता है। मोमोज यहां का सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड है जिसने अब भारत में भी अपनी एक अच्छी-खासी जगह बना ली है।

* हाइनानीज चिकन राइस, सिंगापूर : सिंगापुर में लोग हाइनानीज चिकन राइस खाना बहुत पसंद करते हैं। सिंगापुर की हर लोकल मार्केट में यह स्ट्रीट फूड आपको आसानी से खाने को मिल जाएगा।