शादियां जो जानी जाती है उनमें हुए खर्चों को लेकर

शादी होने का मतलब होता हैं दो परिवारों का मिलन। इस शादी के लिए आजकल कई उत्सव किये जाते हैं। शादी का उत्सव मतलब गाना, बजाना और खाना इन्हीं के लिए शादी का उत्सव जाना जाता हैं। लेकिन कुछ शादियाँ ऐसी होती हैं जो अपने गाने-बजाने के अलावा भी कई चीजों के लिए याद रखी जाती हैं। आज हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे महँगी शादियों के बारे में जो शादी में हुए खर्चे के लिए जानी गई। एक सामान्य परिवार की शादी जितने में होती हैं उतने में तो शायद इनके कुछ भी ना हुआ हो। तो आइये जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी शादियों के बारे में

* कजाखस्तान के ऑयल टायकून और मल्टी बिलेनियर मिखाइल गुस्तेरीव के बेटे की शादी :

मार्च में हुई यह शादी आज भी पूरी दुनिया को हैरान किये हुए है। इस शादी में दुल्हन ने 16 लाख रुपये का डायमंड एली साब गाउन पहना था। इस शादी को दुनियया की पहली बिलियन डॉलर वेडिंग बताया जाता है। इस शादी में खुल खर्च 6600 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

* संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की शादी :

यह शादी 1981 में हुई थी पर आज भी चर्चा में रहती है। इस शादी में 100 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे।इस शादी में दुनिया भर के 20,000 मेहमान शामिल हुए थे।

* 2004 में स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिशा और इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया की शादी :

इस शादी में अनुमान के मुताबिक करीब 220 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इस शादी का पूरा फंक्शन फ्रांस में हुआ था। स्टील किंग के की बेटी की शादी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, जूही चावला, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ने परफॉर्म भी किया था। इसके अलावा पॉप स्टार काइली मिनॉग ने भी मेहमानों का मनोरंजन किया।

* पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी रेड्डी की शादी :

एक ओर पूरे देश में लोग अपने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट को बदलवाने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे थे, दूसरी तरफ शादी के इस मौसम में पैसों के लिए लोग एटीएम के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर थे। वहीं एक ऐसी शादी हो रही है जिसे साल 2016 की सबसे बड़ी शादी कहा जा रहा था। ये शादी है कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी। जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्रह्माणी रेड्डी की। बताया जा रहा है कि इस शादी पर 500 करोड़ रुपये खर्च हुए।

* सहारा इंडिया के सुब्रतो रॉय के दोनों बेटों की शादी :

सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रतो रॉय 2004 में अपने दोनों बेटों की शादी लखनऊ में एक साथ की थी। मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक, इस शादी का खर्च लगभग 552 करोड़ रुपए आया था। इस शादी का संगीत समारह लखनऊ के पांच सितारा होटल क्लार्क अवध में हुआ था। शादी में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनिल अंबानी, स्व। बाल ठाकरे और मुलायम सिंह यादव सहित बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की लगभग हर बड़ी हस्ती शामिल हुई थी। इस शादी के बारे में कहा जाता है कि इस शादी में इतना खाना बच गया था कि बाद में इसे डेढ़ लाख भिखारियों में बांटा गया।