दुनिया के 5 अजीब दिखने वाले जानवर

कुदरत ने फुर्सत के पलों में कई जीवों में जान फूंकी है। ज़रा अपने दायरे से बाहर निकल कर देखिए, दुनिया की हज़ारों ऐसी प्रजाती हैं जिन तक सिर्फ़ National Geographic या Discovery Channel वाले ही पहुंच सकते हैं। इन प्रजातियों का जिक्र किताबों में मिलना भी मुश्किल है। धरती पर जीवों की कई प्रजातियां हैं, कुछ तो इतनी अजीब हैं कि उन्हें देख कर आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते कि वे वास्तव में ही कोई जीव है। इन सभी प्रकार के जीवों में कई खूबसूरत होते हैं, तो कुछ बदसूरत। कुछ महासागर की गहराई में पाए जाते हैं, तो कुछ घने जंगलों के बीच बसे हैं। ऐसे ही दुर्लभ जीवों की सूची पेश है आपके लिए...

* ब्लॉब फिश (Blob Fish) :

ब्लॉब फिश बदसूरत जानवरों में नंबर वन है, इस फिश का चेहरा देख कर ही आपका दिमाग हिलोरे लेने लगेगा। इस फिश में हड्डियां नहीं होती। जी हां, ये जेली फिश जैसा होती है, जिसके कारण ये पानी की सतह पर बेहद आसानी से तैरती है।

* सुनहरी मछली :

हमने बचपन में सबसे पहले हिंदी में कविता सीखी वो ये थी 'मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है' इस सुनहरी मछली को देखने के बाद अजीब लगा होगा की इतनी सुंदर मछली को किसी ने अपनी भूख मिटाने के लिए पानी से दूर कर दिया हैं।

* नग्न छछूँदर :

बहुत ही प्यारा और सुंदर दिखने वाला ये जानवर जिसे देखने के बाद आप भी कहोगे की भगवान की महिमा अपरम्पार है एक छोटे से जानवर में क्या क्या जोड़ दिया है और इस नग्न छछूंदर को देखने के बाद आपको हैरानी जरुर हुई होगी। ये इंडोनेशिया में अत्यधिक देखे जातें है।

* होर्सेसहोए बैट (Horseshoe Bat) :

इस जीव के चेहरे से ज़्यादा बड़े उसके कान हैं, जो इसकी बदसूरती में चार चांद लगाते हैं। और हां, इन बड़े-बड़े कानों की बदौलत ही ये सूई गिरने की आवाज़ भी सुन सकता है। ये बैट Tropical (उष्णकटिबंध) और Temperate (नरम) क्षेत्रों में पाए जाते हैं। आमतौर पर ये ब्राउन कलर के होते हैं, लेकिन कभी-कभार ये लाल रंग के भी दिखते हैं।

* फ़्रिगेट्बर्ड पक्षी :

फ़्रिगेट्बर्ड पक्षी ये ऐसा पक्षी है जो लोगो को अपनी छाती से आकर्षित करता है , जिस तरह आज के लोगो चेस्ट को दिखाकर लोगो को अपनी और आकर्षित करते है उसी प्रकार फ़्रिगेट्बर्ड पक्षी भी अपनी चेस्ट के कारण बहुत ही विख्यात हैं।