यह है दुनियाँ के 6 सबसे विचित्र पेड़

पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का प्रमुख भाग माने जाते हैं जो कि जीवन में संतुलन बनाने और शुद्ध वातावरण के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जिस तरह दुनिया में विविधता पाई जाती है उसी तरह इन पेड़ों में कई तरह कि विविधता पाई जाती हैं। दुनिया ऐसे कई पेड़ हैं जो अपनी विविधता और विचित्रता के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो पेड़ों कि सामान्य खूबियों के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि दुनिया में अपनी विचित्र खूबियों के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जनते हैं उन विचित्र पेड़ों के बारे में।

* चुंबक वृक्ष : आस्ट्रेलिया में एक ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जो नजदीक से गुजर रहे व्यक्ति को अपनी ओर खींच लेता है और उसका खून चूसकर यानी जान लेकर ही छोड़ता है। वहां के लोग इसे चुंबक वृक्ष के नाम से जानते हैं।

* बारिश करने वाला वृक्ष : कैनोरी नामक टापू में लगातार बारिश करने वाला वृक्ष पाया जाता है। स्थानीय लोग इन्हीं वृक्षों से मिले पानी से गुजारा करते हैं, क्योंकि वहां ज्यादा बरसात नहीं होती है।

* ट्री आफ लाइफ : यह पेड़ करीब 400 साल पुराना है तथा 9।75 मीटर ऊँचा है। इसकी खासियत यह है कि यह पेड़ रेगिस्तान में स्थित है यहां पानी का कोई स्रोत नहीं है, तथा इर्दगिर्द मीलों के दायरे में यह इकलौता पेड़ है। हालांकि इन पेड़ों की जड़ें बहुत गहरी होती हैं तथा माना जाता है कि वे जलस्रोत तक पहुंच जाती हैं।
फिलहाल यह पेड़ खुद में एक रहस्य है। यह पेड़ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है जहां हर साल करीब 50,000 लोग आते है। यह पेड़ यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।

* विष वृक्ष : जावा के जंगलों में बेरी के झाड़ जैसे वृक्ष से निकलने वाला द्रव खतरनाक विष माना जाता है। स्थानीय निवासी शिकार करते वक्त तीरों में इसी विष का प्रयोग करते हैं।

* प्यास बुझाने वाला वृक्ष : अफ्रीका के मेडागास्कर नामक द्वीप में सात-आठ फुट ऊंचा ऐसा वृक्ष पाया जाता है, जो स्थानीय लोगों की प्यास बुझाता है। वृक्ष के एक डाल से निकले स्वच्छ व ठंडे जल से तीन-चार व्यक्तियों की प्यास आराम से बुझ सकती है।

* काउ टी यानी गौ वृक्ष या रोटी वृक्ष : उत्तरी अमेरिका में काउ टी यानी गौ वृक्ष पाया जाता है। इसके तने से निकले दूध का स्वाद और गुण गाय के दूध के समान होते हैं। साथ ही इस वृक्ष की डाल को काटकर आग में पकाने से यह रोटी की तरह फूलती है और इसका स्वाद रोटी जैसा होता है।