अनोखी रस्मे : अगर करना चाहते है शादी तो बहाने पड़ेंगे 1 महीने तक आंसू, पढिये

दुनियाभार में शादी, संस्कृति का एक अहम हिस्सा माना जाता है | माना कि शादी करके कई लोग अपने पत्नियों के चंगुल में फंस चुके है लेकिन फिर भी भारतीय परम्पराओं के अनुसार शादी दो शरीर का मिलन है जन्मों-जन्मों का बंधन है | हर समाज में शादी का तरीका अलग-अलग होता है | दुनिया में ऐसे भी समाज हैं जहां शादी करने के तरीके बड़े ही चौंकाने वाले हैं | आपको ऐसे ही चौंकाने वाली शादी की कुछ रस्मों के बारे में बता रहे हैं |

#चीन :
चीन के सिचुआन में जियो टांग नाम की एक परंपरा है, जिसमे कि शादी से पहले दुल्हन को पूरा एक महीना रोना पड़ता है | एक महीने तक रात में आधा घंटा रोना होता है | दुल्हन के साथ पहले दस दिन उसकी मां और बाद के 10 दिन उसकी दादी और आखिरी दिनों में परिवार की सभी महिलाएं लगातार रोने का काम करती हैं |

#भारत :
भारत के कुछ प्रांत में यह परंपरा है कि यदि कोई लड़की मांगलिक है, तो उसे पेड़ से शादी करनी पड़ती है | लड़की की शादी पीपल के पेड़ से की जाती है ताकि उसमें जो भी दोष हो खत्म हो जाए और शादी की संभावनाएं बनी रहे | इसी तरह भारत के कुछ हिस्सों में प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर लड़की की कुत्तों से भी शादी करवाई जाती है |

#कोरिया :
कोरिया की तरह ही वहां की परम्पराएं और रिति रिवाज भी विचित्र है | कोरिया में बिना माता-पिता की इजाजत के शादी करना अपराध की श्रेणी में आता है और अगर किसी ने ऐसा किया तो उसे उस परिवार और उसके सभी अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है | वहां आज भी नएं जोड़ें को अपने माता-पिता के सामने झुकना पड़ता है और वे गोलियां और बेर एक्सचेंज करतें है, ये सौभाग्य और बच्चों के प्रतीक होते है |

#ट्यूनीशिया :

यहां शादी का समारोह सात दिन तक चलता है, इसमें दुल्हन के हाथों और पैरों पर मेहंदी और गुलाब जल लगाया जाता है | एक रिवाज़ में दुल्हन को स्टीम बाथ भी दी जाती है, रस्में शुरू होने से पहले दूल्हा-दुल्हन को एक कप में से दूध भी पीना होता है | और उसके बाद शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को पीते-पीते डांस करना होता है और गिरने पर उन्हें जुर्माना भी भरना होता है। असल में ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि दूल्हा-दुल्हन में प्यार और गहरा हो |

#फ़्रांस :

फ्रांस की संस्कृति में शादी की अजीबोगरीब रस्म है जिसे ला सूप (La Soupe) कहते हैं | जैसे ही नया जोड़ा हनीमून पर जाता है, सभी गेस्ट पार्टी के बचे हुए खाने को इकट्ठा करके एक नए टॉयलेट के चेंबर में डालते हैं और उसमे पानी डाल कर उसका जूस बनाते है | यह जूस दुल्हन के परिवारवालों को पीना पड़ता है।