Friendship Day Special : मुंबई के इन वाटर पार्क्स में दोस्तों के साथ मनाए अपना 'फ्रेंडशिप डे'

मुंबई जिसे माया नगरी के नाम से जाना जाता हैं। समुद्र तट के नजदीक होने के बाद भी मुंबई की गर्मी से सभी तौबा करते हैं। और अब तो गर्मियां अपने उच्च तापमान पर है और इसी के साथ बच्चों के समर वेकेशन की गर्मी भी आने वाली हैं। तो घूमने का प्लान तो बनाना ही पड़ेगा। लेकिन घूमने की जगह ऐसी चुनी जाये तो गर्मियों से राहत दे और बच्चे भी खुश हो जाए तो क्या कहने। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं मुंबई के बेस्ट वाटर पार्क्स की जानकारी जो आपको इन गर्मियों में दे ठंडक का अहसास।

* वॉटर किंगडम : वॉटर किंगडम देश का सबसे बड़ा और मुंबई का बेस्ट और सबसे पुराना वॉटर पार्क है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वॉटर किंगडम में हर साल करीब 18 लाख टूरिस्ट्स मुंबई की गर्मी से बचने के लिए फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ यहां आते हैं। मुंबई का सबसे फेमस अम्यूज्मेंट पार्क एसेल वर्ल्ड भी वॉटर किंगडम के बिलकुल बगल में ही है। यह वॉटर पार्क साल के 365 दिनों खुला रहता है और यहां इंटरनैशनल स्टैंडर्स के ढेरो वॉटर राइड्स मौजूद हैं।

* ऐडलैब्स ऐक्वामैजिका : भले ही वॉटर किंगडम मुंबई का सबसे पुराना और बेस्ट वॉटर पार्क हो लेकिन ज्यादातर लोग ऐडलैब्स ऐक्वामैजिका को देश का सबसे बेस्ट वॉटर पार्क मानते हैं और इसे भारत का डिजनीलैंड भी कहा जाता है। मुंबई के नजदीक 300 एकड़ में फैले इस थीम पार्क में आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा चीजें मौजूद हैं। मस्ती और अडवेंचर के मूड में हैं तो यहां मौजूद ढेरों वॉटर राइड्स और स्लाइड्स का मजा उठाएं।

* ग्रेट एस्केप वॉटर पार्क : करीब 12 एकड़ में फैले मुंबई के इस वॉटर पार्क में एक दिन में करीब 3 हजार लोग एक साथ इंजॉय कर सकते हैं। पेल्हर लेक के आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित इस वॉटर पार्क में आप दर्जनों वॉटर राइड्स और स्लाइड्स का मजा ले सकते हैं। शहर की भाग-दौड़ और नीरसता से दूर यह जगह मस्ती और इंजॉयमेंट के लिए बेहतरीन है। इस पार्क की सबसे अच्छी बात है यहां के सस्ते टिकट।

* निशिलैंड वॉटर पार्क : पुराने मुंबई-पुणे एक्सपेस हाइवे के पास स्थित है निशिलैंड वॉटर पार्क जो मुंबई का नामी वॉटर पार्क है। करीब 55 एकड़ के हरे-भरे इलाके में स्थित इस अमेजिंग वॉटर पार्क में वॉटर स्लाइड्स और राइड्स की कोई कमी नहीं है और यहां हर उम्र के लोगों के लिए अलग तरह की राइड मौजूद है। फन और अडवेंचर के मूड में हैं तो इस वॉटर पार्क में जरूर जाएं।

* शैंग्रिला रिजॉर्ट्स ऐंड वॉटर पार्क : भिवंडी-कल्याण जंक्शन से महज 11 किलोमीटर दूर है शैंग्रिला वॉटर पार्क जो हर उम्र के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की बेस्ट बात यह है कि यहां वॉटर पार्क के साथ ही रिजॉर्ट्स भी हैं लिहाजा अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ दिन आराम से बिताना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। करीब 15 एकड़ में फैले इस वॉटर पार्क में कई एक्साइटिंग वॉटर गेम्स औऱ राइड्स हैं जो बड़े से लेकर बच्चों तक के लिए बेस्ट हैं।