देना चाहते हैं मन को सुकून, बनाए इन 3 जगहों की सैर का प्लान

हर कोई चाहता है कि छुट्टियों के दिनों में या कामकाजी दिनों से समय निकालते हुए ऐसी जगहों पर घूमने के लिए जाया जाए जो मन कि सुकून देने के साथ ही परिवार के साथ घूमने का आनंद देती हैं। ऐसी जगहों के चुनाव के लिए लोग विदेशी जगहों के बारे में विचार करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए देश की ही कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके सैर करने के लिए बेस्ट रहेंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

होगेनक्कल फॉल्स, तमिलनाडू
होगेनक्कल फॉल्स को नियाग्रा फॉल्स के भी नाम से जाना जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह बेस्ट है। इस झरने का खूबसूरत नजारा अपनी ओर आकर्षित करता है। जीवन में एक बार जरुर इस जगह पर घूमने आएं।

स्टॉक रेंज, लद्दाख
खूबसूरत वादियों के बीच वक्त गुजारना किस को अच्छा नहीं लगता है। इसलिए स्टॉक रेंज वक्त बिताने के लिए बेस्ट जगह है। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ की खूसूरती देखते ही बनती है। आप यहां पर कई सारे एडवेंचर्स चीजें की जा सकती हैं। जैसे कि हाइकिंग, क्लाइम्बिंग और कैंपिंग का आनंद उठा सकते हैं।

युमथांग वैली, सिक्किम
प्रकृति की खूबसूरती की बात हो और सिक्किम का कोई जिक्र ना हो भला ऐसा हो सकता है। सिक्किम में स्थित युमथांग वैली के दिलकश नजारों की तो बात ही अलग है। युमथांग वैली को वैली ऑफ फ्लावर्स भी कहा जाता है। युमथांग वैली समुद्र तल से करीब 3564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।