कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह शहर अपने मन्दिरों और झीलों के लिए है प्रसिद्ध

जम्मू और कश्मीर में बसा एक प्यारा सा शहर है श्री नगर। कश्मीर घाटी के मध्य में बसा यह शहर अपने मन्दिरों और झील के प्रसिद्ध माना जाता है। ऊँचे पर्वतों और घने वृक्षों से छिपे इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन है। शहर में देखने हेतु स्थलों में गुल मार्ग, फूलो की घाटी 2,590 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। जहाँ से हिमालय के शिखरों के साथ कश्मीर घाटी का द्रश्य दिखाई देता है। आज हम आपको कश्मीर के इस सुंदर शहर के दर्शनीय स्थलों के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इसके बारे में....

# डल झील

यह श्री नगर ही नहीं बल्कि पुरे भारत की सबसे खुबसुरत झील है जिसमे तैरते हुए बाग़ नजर आते है। यह झील जम्मू कश्मीर के 17 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।

# हजरत बल मस्जिद

यह श्री नगर का दूसरा आकर्षण का केंद्र है जिसमे पैगम्बर साहब का बाल रखा हुआ है और उन्ही की वजह से ही इसे हजरतबल मस्जिद का नाम दिया है। यह डल झील के किनारे पर स्थित है।

# जामा मस्जिद

जामा मस्जिद अपनी वास्तु कला के लिए प्रसिद्ध है जिसके अंर्तगत इसकी वास्तु कला दुनिया भर में अदभुत मानी जाती है। ऐसा माना जाता है की इस मस्जिद की नीव सुल्तान सिकन्दर ने 1398 ईस्वी में की थी। इसे कश्मीर की सबसे बड़ी मस्जिद माना जाता है।

# शंकराचार्य मंदिर

यह मन्दिर बहुत ही प्राचीन है जो समुद्र तल से 1100 फिट की ऊचाई पर स्थित है। इसे तख्त ऐ सुलेमान के नाम से भी जाना जाता है।

# सोनमर्ग

सोनमर्ग की विशेषता का कारण है यहाँ के घास के मैदान और साथ ही यह समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

# निशात बाग़

यह बाग़ मुगलों के द्वारा बनवाया गया था। यह श्री नगर का सबसे बड़ा बाग़ है जो डल झील के किनारे पर स्थित है।

# शालीमार बाग़

शालीमार बाग़ श्री नगर दूसरा ऐसा बाग़ है जिसमे चार गलियारे है जिसे शाहजहाँ ने नूरजहाँ के लिए बनवाया था। इसकी हरी भरी क्यारियाँ, गलियारे और सुंदर द्र्श्यो की वजह से यह स्थान एक आकर्षण का केंद्र है।