नवाबों का शहर है हैदराबाद, जानें यहां की घूमने लायक जगहों के बारे में

यदि आप नवाबी नफासत पसंद करते हैं तो हैदराबाद आपको बहुत अच्छा शहर लगेगा। अदब, इतिहास और जायका इस शहर की पहचान है। आप यहाँ अगर घूमने का सोच रहे हैं तो कम से कम दो दिन का समय निकालें। हैदराबाद तेलंगाना राज्य की राजधानी है जो मूसी नदी के किनारे पर स्थित है। यह शहर अपनी तकनीकी के लिए भी दुनिया मे जाना जाता है। आइये जानते है हैदराबाद में क्या क्या किया जा सकता है।

गोलकुंडा

किला यह शहर के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक बहुत ही मजबूत किला है जो कभी हीरों के व्यापार का केंद्र हुआ करता था। यह भारत के सबसे मजबूत किलों में से एक है। यह फोटो शूट करने के लिए भी बहुत अच्छी जगह है।

चार मीनार

हैदराबाद दो चीजों से दुनिया मे जाना जाता है एक चारमीनार ओर दम बिरयानी। शहर के बीचों बीच स्थित यह इमारत सन 1591 में कुतुब कुली शाह द्वारा मूसी नदी के किनारे पर बनवाई गई थी। चारमीनार की दीवारों पर बहुत ही कलात्मक काम किया गया है।

रामोजी फ़िल्म सिटी

फिल्मी दुनिया से जुड़े सभी काम यहां करने के लिए यह बनाई गई थी जो अब सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। यहां अम्यूजमेंट पार्क फ़िल्म स्टूडियो रेस्टॉरेंट भी हैं। यहां घूमने के लिए आपको पूरा एक दिन भी कम पड़ सकता है

लाड़ बाजार

यह बाजार हैदराबाद का दिल कहलाता है। चारमीनार के पास ही यह बाजार है जो चूड़ी बाजार के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ कई तरह की चूड़ी, कड़े मिलते हैं।

हुसैन सागर झील

शहर के चारों ओर यह झील स्थित है। इसका निर्माण सन1562 में हजरत हुसैन शाह कुली ने करवाया था। यहाँ आप बहुत ही शांति का अनुभव करेंगे।