अपनी सुंदरता से उत्तराखंड के ये 5 स्थान देंगे स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

देवों की भूमि के नाम से प्रसिद्द उत्तराखंड को पर्यटन के लिहाज से भी बेहतरीन माना जाता हैं। यहां के मनमोहक दृश्य और वादियों की खूबसूरती किसी का भी दिल जीत लेती हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत छवी किसी के भी मन में हमेशा के लिए बस जाती हैं। उत्तराखंड में कई पर्यटन स्थल हैं जो विदेशी जगहों से भी बेहतरीन नजारें देते हैं और आपको स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव कराते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही प्रसिद्द जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां जाकर आप विदेश जाने का विचार तक नहीं करेंगे। तो आइए जानते हैं उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों के बारे में।

देवप्रयाग

समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है।

औली

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है।

फूलों की घाटी

फूलों की घाटी गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। फूलों की घाटी विश्व धरोहर में शामिल है और 87.50 किलोमिटर वर्ग क्षेत्र में फैली है। यूनेस्को ने 1982 में फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। यह घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई है। फूलों की घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए आते हैं। मुक्तेश्वर में सर्दियों में काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। सर्दियों के मौसम में मुक्तेश्वर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

तपोवन

गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। इस स्थान से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।