तिब्बत की इन जगहों पर सैर कर बिताए अपनी छुट्टियाँ, झलकाती है यहाँ की संस्कृति और खूबसूरती

छुट्टियों के दिनों में सभी घूमने जाना पसंद करते हैं और ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जो आपके मन को शांति और सुकून प्राप्त करवाए। ऐसे में सभी के सामने जगह के चुनाए से जुड़ी बहुत दिक्कत आती हैं। इसलिए आज हम आपकी सहूलियत के लिए तिब्बत की कुछ ऐसी जगहों की जाकारी लेकर आए हैं जो अपनी संस्कृति और खूबसूरती झलकाती है। तिब्बत की इन जगहों की सैर आपको अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देगी। तो आइये जानते हैं तिब्बत की इन जगहों के बारे में।

बरखोर स्ट्रीट
जिन लोगों को घूमने के साथ शॉपिंग करने का भी शौंक होता है उनके लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर 120 से ज्यादा हेंडिसॉफ्ट की दुकानें और 200 से ज्यादा स्टॉल हैं।

तिब्बत म्यूजियम
नॉरबुलिंका के दक्षिण-पूर्व में स्थित तिब्बत म्यूजियम यहां का पहला आधुनिक म्यूजियम है। यहां आपको शाही मुहर, विभिन्न योद्धाओं द्वारा दिए गए गिफ्ट के साथ ही संस्कृत व तिब्बती भाषा का काफी साहित्य मिलेगा। यहां तिब्बतियों की लोकशैली से भी रूबरू हो सकते हैं।

पोटाला पैलेस
पोटाला पैलेस तिब्बत की राजधानी ल्हासा की लाल पहाड़ियों पर स्थित है। इसकी स्थापना सम्राट सोंगसन गेम्पो ने सातवीं शताब्दी में की थी। इस पैलेस में दो बिल्डिंग हैं। सफेद वाला पैलेस प्रशासनिक बिल्डिंग और रेड पैलेस धार्मिक बिल्डिंग हैं। इस पैलस की खासियत यह है कि यहां के सभी स्तूप सोने की परत से ढके हुए हैं।

जोखांग मंदिर
यह मंदिर तिब्बतियों की आस्था का केंद्र है। जोखांग मंदिर दुनियभर के हजारों सैलानियों और बौद्ध लोगों की अपनी ओर आकर्षित करता है।मठ में जाते ही विभिन्न भवनों से उठ रहे धुआं, मठ का चमकीला गुंबद और घी की खुशबु अपनी और आकर्षित करता है।