बना रहे हैं 5 दिन गोवा घूमने का प्लान, यहां जानें इसका पूरा प्लान

साल का आखिरी सप्ताह चल रहा हैं और सभी घूमने का प्लान बना रहे कई लोग इस समय गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हैं। गोवा में घूमने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं वहां के बीच, जहां सुकून से भरा समय बिताया जा सकता हैं। घूमने से पहले सही प्लानिंग की जाए तो घूमने का पूरा मजा लिया जा सकता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गोवा ट्रिप से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी छुट्टियां सही तरीके से प्लान कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह बनाया जाए 5 दिन गोवा घूमने का प्लान।

पहला दिन

गोवा ट्रिप के पहले दिन अंजुना बीच का मजा लें। यहां का लुना रेस्टोरेंट अपने इटैलियन फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है। व्हिस्की हो या फिर यहां की आयरिश कॉफी यहां का सब कुछ बहुत शानदार है। आप यहां पर ब्रेकफास्ट, लंच और स्नैक्स का मजा ले सकते हैं। मौसम के हिसाब से यहां दोपहर या शाम के समय जाया जा सकता है। यहां का बीच दिखने में तो बहुत साफ लगता है लेकिन दरअसल पानी इतना साफ नहीं होता है। अगर आप इस बीच की लहरों में खेलना चाहते हैं तो अपने रिजॉर्ट वापस आने के बाद ठीक से जरूर नहाएं। सनसेट के समय यहां डांस का लुत्फ उठाने के लिए आप पर्पल मार्टिनी जा सकते हैं।

दूसरा दिन

ट्रिप के दूसरे दिन आप वेगेटर बीच घूमने जा सकते हैं। यहां के बाबका रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट करें। यहां की मिठाइयां और कॉफी बहुत फेमस है। इसके अलावा यहां का ठंडा काढ़ा और दालचीनी रोल आपको जरूर ट्राइ करना चाहिए। अगर आप शाकाहारी हैं तो लंच के लिए बीन मी अप रेस्टोरेंट जा सकते हैं। वगाटर बीच से समसेट का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। फोटो खिंचवाने के लिए ये भी ये जगह बेस्ट है। अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो यहां के गनपाउडर रेस्टोरेंट में जरूर जाएं।

तीसरा दिन

तीसरे दिन आप मोर्जिम जाने का प्लान बना सकते हैं। ये जगह अपने बंगाली खाने के लिए फेमस है। इसके अलावा आप यहां निकोइस सलाद, वेजिटेबल क्रम्बल और अंडे जरूर ट्राई करें। पीच आइस्ड टी यहां की विशेषता है। दिन के समय आपको मोर्जिम बीच पर बहुत अच्छा लगेगा। यहां के बीच में आप गोते भी लगा सकते हैं, इसलिए यहां पूरी तैयारी के साथ जाएं। पिज्जा, सीफूड और टेस्टी नूडल्स के सनसेट का मजा लेना चाहते हैं तो शाम के समय टोमैटोज बीचसाइड किचन एंड बार जरूर जाएं।

चौथा दिन

ट्रिप के चौथे दिन आप कैंडोलिम/सिंक्वेरियम बीच का मजा ले सकते हैं। नाश्ते के लिए आप बाबा और रहम रेस्टोरेंट जा सकते हैं। इनकी घर जैसी बनी कॉफी, सैंडविच, क्रोइसैन, बैगूएट्स और बर्गर काफी फेमस हैं। यहां के बीच पर आप घंटों बेफिक्र होकर खेल सकते हैं। यहां बीच पर जाते समय अपने साथ एक्स्ट्रा कपड़े ले जाना ना भूलें। लंच के लिए आप यहां बर्गर फैक्ट्री जा सकते हैं।

पांचवां दिन

गोवा में पांचवां दिन आप पणजी में बिता सकते हैं। यहां आपको सांस्कृतिक नजारे से लेकर मशहूर कैफ तक का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। गोअन हवेली में आपको एक से एक आर्ट एग्जीबिशन देखने को मिलेंगे। इसके बाद द ब्रैसरी जाकर आप सीफूड और अल्कोहल का मजा ले सकते हैं। इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च के पास शाम को टहलते समय अद्भुत नजारे का आनंद ले सकते हैं। अच्छी-अच्छी फोटो लेना चाहते हैं तो यहां शाम के वक्त जाएं।