ताजमहल के अलावा ये भी है आगरा में घूमने की जगहें, जानें और बनाए अपना प्लान

जब भी कभी घूमने की बात आती हैं तो आगरा का नाम शीर्ष स्थानों में आता हैं जहां प्यार की निशानी ताजमहल को देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। ताजमहल दुनिया के अजूबों में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए जाया जा सकता हैं। यमुना के तट पर मौजूद इस शहर का आकर्षण कई जगहें हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आगरा में स्थित कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

आगरा किला

आगरा का किला, जो कभी भारत के मुगल सम्राटों का भव्य निवास था, कुछ अलग ही संरचनाओं को प्रदर्शित करता है। आगरा का आगरा किला जब आप देखेंगे तो आपको यहां मोती मस्जिद, मुसम्मन बुर्ज, दीवान-ए-खास, शाहजहानी महल और जहाँगीरी महल जैसी कई इमारतें देखने को मिलेंगी। शाम के समय, आप इस किले के अंदर आयोजित भारत के सबसे खूबसूरत लाइट एंड शो का भी हिस्सा बन सकते हैं। 94 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस किले में चार द्वार हैं जैसे खिजरी गेट, दिल्ली, लाहौर गेट और अमर सिंह गेट। यहां एंट्री फीस 40 रुपए है।

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा आगरा के उपनगर सिकंदरा में स्थित है। महान मुगल सम्राट का अंतिम विश्राम स्थल है। ये संरचना मुगल वास्तुकला शैली में हिंदू राजपुताना के प्रभाव के साथ बनाई गई थी। मुख्य मकबरा पूरी तरह से बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है और एक खूबसूरत बगीचे से घिरा हुआ है। बादशाह अकबर ने खुद मकबरे के निर्माण की देखरेख की थी। उनकी मृत्यु के बाद, निर्माण उनके बेटे सलीम ने पूरा किया। आप अकबर की पत्नी मरियम-उज-जमानी बेगम का मकबरा भी देख सकते हैं, जो इससे लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।

फतेहपुर सिकरी

विजय के शहर के रूप में प्रसिद्ध, यह मुगल सम्राट अकबर द्वारा स्थापित किया गया था। हिंदू, जैन और इस्लामी शैली की वास्तुकला के मेल को प्रदर्शित करते हुए, यह शहर लाल बलुआ पत्थर का उपयोग करके बनाया गया है जिसे सीकरी बलुआ पत्थर भी कहा जाता है। चंदन पाल गेट, आगरा गेट, तेहरा गेट, लाल गेट, दिल्ली गेट, बीरबल गेट, ग्वालियर गेट, अजमेरी गेट और चोर गेट नाम के 9 गेट से कोई भी शहर में प्रवेश कर सकता है। यहां की एंट्री फीस 50 रुपए है।

जहांगीर महल

अकबर की पत्नी जहाँगीर महल के लिए खूबसूरती से बनाया गया महल, आगरा के शानदार स्थानों में से एक है। इस्लामी वास्तुकला का प्रदर्शन करते हुए ये महल भी हर कोने से बेहद खूबसूरत लगता है। इस महल के आकर्षण का प्रमुख स्रोत एक चट्टान से उकेरा गया एक कटोरे के आकार की संरचना है, जिसे हौज-ए-जहाँगीरी कहा जाता है। इसका उपयोग सुगंधित गुलाब जल के कंटेनर के रूप में किया जाता था। यहां की एंट्री फीस 5 रुपए है।

महताब बाग

यमुना के तट पर स्थित, यह शानदार पार्क ताजमहल के सामने मौजूद एक बेहद ही शानदार नजारा पेश करता है। 25 एकड़ में फैला यह शानदार बाग आगरा के बेहतरीन बगीचों में अपनी जगह बनाए हुआ है। जब भी आप इस खूबसूरत बगीचे से गुजरेंगे, तो आपको कई तरह की प्रजातियों के फूलों की फ्रेश खुशबू आएगी। पार्क फव्वारों, पेड़ों और सुंदर पूल से भरा घिरा हुआ है, जो इसे एक देखने लायक जगहों में से एक बनाता है।

ताज म्यूजियम

समृद्ध मुगल इतिहास को चित्रित करने वाले विभिन्न प्रकार के डिस्प्ले और कलाकृतियों से आप ताज म्यूजियम जरूर जाएं। यहां आप प्राचीन सोने और चांदी के सिक्कों, सेलाडॉन प्लेटों के कलेक्शन को देख सकते हैं। ये म्यूजियम ताज महल कॉम्प्लेक्स में है, जहां की एंट्री फीस 20 रुपए है।