अपने राजसी सुविधाओं के लिए जानी जाती है भारत की ये 5 रेल, सफ़र के दौरन मिलता है भरपूर आनंद

भारत को अगर जानना है तो रेलों का सफर करके जाना जा सकता है। भारत में हजारों किलोमीटर फैली हुई रेल लाईनों के द्वारा आप अलग अलग जगहों की अलग अलग संस्कृति भाषा और स्वाद का मजा ले सकते हैं अगर इन रेलों में आपको बेहद राजसी सुविधाएं मिलें तो कहना ही क्या। भारत में ऐसी कई रेलों का संचालन किया जा रहा है जिनमें आप विश्वस्तरीय सुविधाओं का आनंद सफर के साथ साथ ले सकते हैं। आईये जानते हैं कुछ ऐसी चुनिंदा रेलगाड़ियों के बारे में...

महाराजा एक्सप्रेस

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह ट्रेन भारत की सबसे महँगी ट्रेनों में से एक है। सितम्बर और अप्रैल के बीच यह ट्रेन चलती है। लगभग बारह शहरों को यह ट्रेन कवर करती है।इसमें चार दिन और तीन रात का किराया दो लाख से आठ लाख तक का है।

पैलेस आन व्हील्स

अपने नाम के अनुरूप यह ट्रेन राजस्थान की शान है। शाही इंटेरियर से सजी यह ट्रेन एक शाही महल का अहसास कराती है। यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर जयपुर,सवाईमाधोपुर,चित्तौडगढ, उदयपुर,जैसलमेर,जोधपुर,भरतपुर होती हुई आगरा तक का शाही सफर कराती है।अगर आप इस शाही ट्रेन से राजस्थान का सफर करना चाहते हैं तो आपको लगभग चार लाख रूपये खर्च करने पडेंगे।

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

पैलेस आन व्हील्स के अलावा राजस्थान का शाही सफर आप रॉयल राजस्थान आन व्हील्स से भी कर सकते हैं।इस ट्रेन में भी वही शहर कवर होते हैं बस यह पैलेस ऑन व्हील्स से थोड़ी सस्ती है।लेकिन सुविधाओं में विश्वस्तरीय है।

गोल्डन चैरियट

दक्षिण भारत के शहरों को कवर करती यह ट्रेन एक चलते फिरते महल से कम नहीं है।यह ट्रेन दक्षिण भारत के तमिलनाडु,केरल,कर्नाटक,गोवा, और पुडुडुच्चेरी को कवर करती है। सात दिन के लिए आपको लगभग दो लाख रूपये खर्च करने पड़ेंगे।

डेक्कन ऑडिसी

रत्नागिरी,सिन्धुदुर्ग,गोवा,औरंगाबाद, अजंता-ऐलोरा,पुणे, नासिक होती हुई यह ट्रेन मुम्बई तक का शाही सफर करवाती है।