मॉरीशस बन रहा हनीमून के लिए पहली पसंद, वीजा मिलना भी बेहद आसान!

हिन्द महासागर के तट पर अफ्रीका महाद्वीप में बसा हुआ एक खूबसूरत देश है मॉरीशस। मॉरीशस चारों और से समुद्र से घिरा हुआ है। मॉरीशस हनीमून मनाने के लिए सबसे आकर्षक देश है। मॉरीशस के हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक स्थान आपकी यात्रा को बहुत रोचक बना देंगे। मॉरीशस का प्राकृतिक वातावरण, ऐतिहासिक इमारतें, दर्शनीय स्थल और झील-झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है जोकि मॉरीशस का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सबसे बड़ा बंदरगाह भी है। मॉरीशस की सबसे रोचक बात है कि यहां 50% हिन्दू और बाकी के 50% मुस्लिम और क्रिश्चन रहते है। पूरे मॉरिशस में अधिकतर पैसा टूरिज्म से आता है फिर भी यह दुनिया के सबसे धनी देशों में गिना जाता है। मॉरीशस अफ्रीका महाद्वीप का बहुत खूबसूरत देश है और हर साल बहुत बड़ी संख्या में दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए मॉरीशस के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे है इसीलिए आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़े...

ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क

ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क मॉरीशस का सबसे बड़ा संरक्षित वन है। सन 1994 तक मॉरीशस के ब्लैक रिवर गोर्गेस नेशनल पार्क को सिर्फ जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाना जाता था परन्तु मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा इस पार्क को नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया। यह शानदार पार्क वन्य जीव अभ्यारण है जोकि चारों ओर से पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है। आज ब्लैक रिवर गॉर्गेस नेशनल पार्क जंगली जानवरों और पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है। कुछ लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों में मॉरीशस केस्ट्रल, इको पैराकेट, गुलाबी कबूतर, मॉरीशस फ्लाइंग फॉक्स, मॉरीशस बुलबुल और मॉरीशस जैतून सफेद-आंख यहां देखे जा सकते हैं। आप जंगली सूअर, मकाउ बंदर और हिरण भी यहां देख सकते है।

बेल्ले मेयर प्लेज बीच

मॉरीशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक मॉरीशस का बेल्ले मेयर प्लेज बीच है जोकि बहुत ही खूबसूरत समुद्र तट है। हरे-भरे जंगलों वाले पहाड़ और ताड़ के पेड़ों से सुशोभित यह बीच पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। इस बीच में सफ़ेद रेत के साथ समय बिताना मन को सुकून देने वाला होता है।

सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन

सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन का मॉरिशस के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। पर्यटकों के लिए इस विशाल गार्डन में बहुत सारे ऐसे जीव-जंतुओं की प्रजाति देखने को मिलती है। इसके अलावा यह अपने खूबसूरत गार्डन और आकर्षित पेड पौधों के लिए भी जाना जाता हैं। यह मॉरिशस का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध गार्डन है। मॉरिशस आने वाले पर्यटक इस खूबसूरत स्थान पर घूमने जरूर जाते हैं। यह गार्डन लगभग 25,110 हेक्टेयर (62,040 एकड़) के क्षेत्र को कवर करता है।

चामरेल

चामरेल मॉरीशस के पश्चिमी तट पर पश्चिमी पहाड़ियों में सावन और काली नदी जिलों के बीच लगभग 850 फीट (260 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित एक गांव है। चारमेल को मॉरिशस की सात रंगों की धरती के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर सात रंगों की रेत है जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देती है। ऐसा माना जाता है कि कई सालों पहले यहाँ ज्वालामुखी भी फटा था। धरती पर ही दूसरे गृह जैसा अनुभव कराने वाला यह स्थान बहुत ही आश्चर्यचकित करने वाला है।

ट्रू ऑक्स बीचेस

मॉरिशस के दर्शनीय स्थानों में ट्रू ऑक्स बीच मॉरिशस की सबसे अच्छी जगह है। ये जगह इतनी खूबसूरच है कि यकीनन इस जगह से आपको प्यार हो जाएगा। कई सालों पहले यह स्थान मात्र एक मछली पकड़ने वाला गाँव था परन्तु आज यह विशाल समुद्र तट के किनारे बसा हुआ बहुत खूशूरत शहर है। समुद्र का सुर्ख नीला पानी और पानी में दिखती सफेद रंग की रेत आपका मन मोह सकती है। ट्रू ऑक्स बीच में शाम का समय बिताना सबसे ज्यादा मनमोहक होता है जब सूर्यास्त होता है तो यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। यह बीच सबसे कम भीड़ वाला मॉरिशस का सबसे शानदार बीच है और लवबर्ड्स के लिए ये जगह पहली पसंद है।

ले मोर्ने ब्रेंट

ले मोर्ने ब्रेंट मॉरीशस का आकर्षण है जोकि अनेकों होटलों से घिरा हुआ स्थान है। ले मोर्ने पहाड़ मॉरिशस के दक्षिण में स्थित एक मात्र पहाड़ है और यह पहाड़ अपनी विशालता के लिए पर्यटक के बीच अधिक लौकप्रिय है। यह पहाड़ ऐतिहासिक है और विश्व विरासत के रूप में जाना जाता है। ये हनीमून कपल्स के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। विंडसर्फिंग और काइटसर्फिंग के लिए परफेक्ट है।

ग्रांड बेसिन

ग्रांड बेसिन समुद्र तल से 1800 फीट ऊपर पहाड़ों के बीच एक सुन्दर झील जो मॉरिशस का प्रसिद्ध हिन्दू धार्मिक स्थान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्थान पर भोलेनाथ का दर्शनीय स्थान भी हैं। इस मंदिर में शिवजी की 108 फीट की मूर्ति है जो इस जगह को बहुत ही दर्शनीय बनाती है। महाशिवरात्रि के समय इस स्थान को गंगा नदी के पवित्र जल से भर दिया जाता है और कावड़ यात्री अपने घर से इस सुन्दर झील तक पैदल दर्शन के लिए आते है।

चेम्प दे मार्स पोर्ट लुइस

चेम्प दे मार्स पोर्ट लुईस का रेस कोर्स है जोकि दुनिया का दूसरा सबसे पुराना रेस कोर्स है। वह पर्यटक जो घोड़ों की दौड़ में रूचि रखते है यह स्थान ऐसे पर्यटकों के लिए दिलचस्प जगह साबित होती हैं और यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। पर्यटक यहाँ आकर घोड़ों की दौड़ के साथ-साथ यहाँ के कुछ फेमस ड्रिंक्स का भी आनंद उठा सकते है।

ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क मॉरीशस

वन्य जीवों में रुचि रखने वाले लोगो के लिए ला वननिल्ले क्रोकोडाइल पार्क कमाल की जगह है। यह स्थान कछुओं के संग्रहालय लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क में पर्यटकों को कछुए की बनी करि परोसी जाती है। यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है। कछुओं के साथ-साथ यहाँ अन्य जीव भी देखने को मिलते है। यह जंगल बहुत ही आकर्षक है आप यहा पर कई सारे जीव-जंतुओं को देख सकते हैं।

सिटाडेल फोर्ट एडिलेड

सिटाडेल फोर्ट एडिलेड एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह मॉरिशस के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहाँ पर घूमने के लिए आते है। प्राचीन जीवन शैली को आज भी इस फोर्ट ने जिंदा रखा है। ऐतिहासिक इमारतें इस क़िले सुंदरता को और भी बड़ा रही है। यह वाकई में शानदार जगह है घूमने के लिए।

रोचेस्टर फॉल्स

पार्टनर के साथ वॉटरफॉल देखना बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक पल होता है। जब आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाएं तो स्कीनी डिपिंग के लिए जाएं, ट्रॉपिकल फ्रूट सलाद खाएं और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं।

आपको बता दे, मॉरीशस में पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छे होटल उपलब्ध है जिनमे फ्रेंच, चाइनीस और इंडियन खाना आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसके साथ ही मॉरीशस में ढोल पुरी, समोसे और तले हुए नूडल्स बहुत ही ज्यादा फेमस भोजन है। अगर आपने मॉरीशस घूमने जाने का प्लान बना लिया है तो आपको बता दे, अक्टूबर का महिना अच्छा माना जाता है। इस समय मॉरीशस की जलवायु बहुत ही अच्छी होती है जोकि आपको पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए मददगार साबित होती हैं।

भारतीयों के लिए मॉरीशस जाना बेहद आसन है। यहां जाने के लिए आपको पहले वीजा बनवाने की जरूरत नहीं है। आप मॉरीशस एयरपोर्ट पर आप अपना पासपोर्ट दिखाकर वीजा प्राप्त कर सकते है जिसको वीजा ऑन अराइवल बोलते हैं। पर्यटकों को पासपोर्ट के रूप में ही 60 दिनों के लिए वीजा मिलता है।