बारिश के मौसम का आनंद ले कर्नाटक की इन खूबसूरत जगहों पर घूमकर

बारिश का मौसम घुमने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। जिसमे प्रक्रति की सुंदर घटाओ को आराम से देखा जा सकता है। घुमने जाने लिए जरूरी नही की विदेश ही जाया जाये, भारत में भी बहुत सी ऐसी जगह है जहाँ पर घुमने के लिए जाया जा सकता है। ऐसी ही जगह एक जगह है कर्नाटक जो अपनी प्राकर्तिक सुन्दरता से सबका मन मोह लेती है। साथ ही कर्नाटक में भी घुमने के लिए कुछ ऐसी जगहे है जो अपनी सुन्दरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको कर्नाटक की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बतायेंगे जो इस मौसम में जाने के लिए सबसे अच्छी जगह है। तो आइये जानते है इस बारे में...

* जोग फॉल्स

इस मौसम का मज़ा लेने के लिए जोग फ़ॉल्स घुमने जाया जा सकता है। अरब सागर से मिलने वाले इस झरने का पानी बिजली बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना भी है।

* हम्पी

यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल हम्पी का मंदिर कर्नाटक की सबसे खूबसूरत प्लेस है। हम्पी की गोल चट्टानों और टीलों पर बने मंदिर, तहखाने, पानी का खंडहर, बड़े-बड़े चबूतरे और 500 वास्तुशिल्प संरचनाएं टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती है।

* नंदी हिल्स

नंदी हिल्स के नाम से फेमस पहाड़ की चोटी पर एख प्राचीन किला भी बना हुआ है। नंदी हिल्स, ऊबड़-खाबड़ और घुमावदार रास्ते के कारण से बाइकर्स राइड के लिए काफी मशहूर है।

* अगुंबे

अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है, मानसून सीजन के लिए काफी फेमस है। बारिश का मजा लेने के लिए फेमस इस हिल स्टेशन में आप रेनफॉरेस्ट का भी मजा ले सकते हैं।