अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करता हैं मेघालय, जरूर घूमें यहां के ये लोकप्रिय पर्यटन स्थल

घूमने के लिए ज्यादातर लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से लैस हो। ऐसा ही एक स्थल हैं मेघालय जो भारत के पूर्वी राज्य में स्थित बेहद खूबसूरत जगह है। मेघालय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटन के लिहाज से मेघालय टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है। अगर आप भी मेघालय पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या यहां घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अद्भुद अहसास दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

मासावडोंग जलप्रपात

डेंगदोह वाटरफॉल्स के रूप में भी फेमस मावसावडोंग वाटरफॉल मेघालय की कम फेमस लेकिन खूबसूरत जगहों में आता है। सोहरा जिले के बाहरी इलाके में मावकामा गांव में स्थित यह झरना दिखने में बेहद शानदार लगता है और सबसे अच्छी बात तो ये है यहां पर्यटकों की भीड़ भी कम रहती है। शांत जगह पर जाना है, तो एक बार यहां जा सकते हैं।

मौसिनराम

मौसिनराम मेघालय में स्थित प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप मेघालय में बारिश का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप मौसिनराम को विजिट जरूर करें क्योंकि मौसिनराम में ही भारत का नहीं बल्कि पूरे विश्व का सबसे अधिक मात्रा में बारिश होने वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। मौसिनराम में स्थित प्रकृति इतनी हरी-भरी एवं खूबसूरत लगती है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। मौसिनराम को प्राकृतिक प्रेमियों द्वारा काफी अधिक विजिट किया जाता है और विजिट किया भी जाएं क्यों न क्योंकि यहां पर की खूबसूरती ही इतनी अद्भुत एवं शानदार हैं कि लोगों को भावुक कर देती है।

दावकी झील

दावकी झील मेघालय के पश्चिम जिले में स्थित एक जयंतिया हिल्स है। दावकी भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। इसी कारण से दावकी झील भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार करने का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दावकी झील मेघालय में घूमने लायक बेहतरीन जगहों में से एक है। बसंत महीने के दौरान दावकी पर्यटन स्थल के रूप में बेहद हि सुंदर प्रतीत होता है। दावकी झील पर नाव की सवारी की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस जगह की खूबसूरती, हरियाली, नदी, ठंडे पानी, ब्रिज, इत्यादि चीजें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होता है।

बाघमारा

मेघालय में स्थित बाघमारा प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां पर आप नदी, झील और हरे भरे पहाड़ आदि देख सकते हैं। वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर बाघमारा रिजर्व फॉरेस्ट भी है जहां पर आप लंगूर, हाथी और कई प्रकार के पक्षी आदि देख सकते हैं। यहां का शान्त और सुनहरा वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

चेरापूंजी

मेघालय में घूमने लायक स्थान चेरापूंजी एक अद्भुत पर्यटन स्थल हैं। पृथ्वी पर सबसे शानदार जगह के रूप चेरापूंजी विश्वविख्यात पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यह स्थान अपने स्वच्छ और प्राचीन परिवेश के साथ उत्कृष्ट स्थान है। चेरापूंजी की मदमस्त कर देने वाली जलवायु, इसकी सुन्दरता और यहां की ताजे पानी की बूंद एक अलग ही परिवेश का अनुभव दिलाती हैं। नोह कालिकई फॉल्स, थेलेन फॉल्स, नोह स्निग्थियांग फॉल्स और बरसाती धुंध वाली जगह पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं।

वेई सवाडोंग झरना

मेघालय में कई अविश्वसनीय झरने हैं, लेकिन यहां वेई सवाडोंग कम प्रसिद्ध लेकिन खूबसूरत तीन स्तर वाला झरना है, जो मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 60 किमी दूर स्थित है। ये ट्रेकर्स के लिए भी परफेक्ट जगह है। हालांकि यहां की चढ़ाई थोड़ी थका देती है, लेकिन एक बार ऊपर पहुंचने के बाद और झरनों के शानदार नजारों को देखने के बाद, आपकी यकीनन सारी थकान दूर हो जाएगी।

शिलांग

मेघालय में स्थित यह शहर मेघालय की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग एक हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग को बादलों का निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। यहां की पहाड़ियां और खूबसूरत प्रकृतिक वाला वातावरण के कारण इससे पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। शिलांग की खूबसूरती इस कदर हरी-भरी एवं आकर्षक हैं कि लोग यहां जाते हैं तो वापस आने का उनका मन ही नहीं करता हैं। इसलिए अगर आप मेघालय घूमने जा रहे हैं तो अपने घूमने के जगहों के लिस्ट में शिलांग का नाम शामिल करना न भूले।

एलीफेंट फॉल

एलीफेंट फॉल खासी जिले के मुख्य शहर में स्थित है। इस जगह को पर्यटकों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। इस जगह पर एक विशाल चट्टान था, जो कि दिखने में हाथी की तरह लगता था। इसी कारण से इस जगह को ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा एलीफेंट फॉल का नाम दिया गया। परंतु यह चट्टान 1987 में भूकंप के कारण नष्ट हो गई थी। एलीफेंट फॉल के आस पास बेहद सुंदर जलप्रापात, पेड़ पौधे, और सुंदर नजारे मौजूद है जो कि काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होते हैं।

तूरा शहर

वेस्ट गारो हिल्स में स्थित तूरा मेघालय का एक काफी खूबसूरत और बड़ा शहर है। यहां पर मौजूद नोकेरेक नेशनल पार्क पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है जिसको देखने काफी संख्या में पर्यटक आते हैं, यह पार्क तूरा शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा भी आप को तूरा शहर में कई पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे।

जयंतिया हिल्स

मेघालय का टूरिस्ट प्लेस जयंतिया हिल्स राजसी पहाडियों की भूमि है और यह पूर्व जयंतिया साम्राज्य का हिस्सा हैं। यह पर्यटन स्थल समृद्ध प्राकृतिक वनस्पतियों और खनिज संपदा से भरा हुआ हैं। मेघालय में स्थित यह पहाड़ी कई पटकाई पहाड़ियों का अहम हिस्सा हैं। यह पर्वत श्रंखला भारत-म्यांमार कि सीमा में फैली हुई है। हालाकि कि खांसी और गारों पहाड़ियों कि अपेक्षा जयंतिया हिल्स छोटी पहाड़ी हैं।