इन आकर्षक पर्यटन स्थलों के कारण दुनियाभर में प्रसिद्द हैं कनाड़ा, जरूर जाएं यहां घूमने

देशवासी जब भी कभी विदेश यात्रा पर जाने की बात करते हैं तो उनके मन में कुछ ऐसी जगहों के ख्याल आते हैं जो दुनियाभर में प्रसिद्द हैं। इन जगहों में से एक हैं कनाड़ा। कनाडा देश अपनी विविधता और लौकप्रियता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इस देश में आपको हर धर्म के लोग देखने को मिल जाएंगे। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद है जहां घूमने के लिए हर साल यहां भारी मात्रा में लोगों का आना जाना लगा रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको कनाड़ा के आकर्षक पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

टोरंटो

टोरंटो कनाडा की सबसे अधिक आबादी वाला शहर हैं और ओंटारियो की राजधानी के रूप में जाना जाता हैं। टोरंटो को उत्तरी अमेरिका के पांचवे सबसे बड़े शहर के रूप में पहचान मिली हैं। टोरंटो की बात की जाए तो यह कनाडा में पारस्परिक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर हैं। ओंटारियो के तट पर स्थित आकर्षित झील पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इसके अलावा टोरंटो शहर को थिएटर, संगीत, गगनचुंबी इमारतों, संग्रहालयों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता हैं। टोरंटो में पर्यटकों को स्वादिष्ट व्यंजन की पेशकश की जाती हैं जोकि पर्यटकों का दिल गदगद कर देता हैं।

नियाग्रा फॉल्स

कनाडा का नियाग्रा फॉल्स कपल्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। ये जगह कपल्स द्वारा बहुत ज्यादा देखी जाती है, जो कनाडा और अमेरिका की सीमा पर स्थित है और मुख्य आकर्षण में से एक है। फॉल्स जिसे दोनों तरफ से देखा जा सकता है, आप यहां क्रूज पर भी जा सकते हैं, जहां 24 घंटे पार्टियां की जाती हैं। इस क्रूज पर आज कसीनों का भी मजा ले सकते हैं। नियाग्रा फॉल्स निश्चित रूप से कनाडा में सबसे अधिक देखे जाने वाले हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है।

क्यूबेक सिटी

क्यूबेक सिटी कनाडा में देखने के लिए खूबसूरत जगह के रूप में जाना जाता है। यहां पर जाने के उपरांत आप यहां की संस्कृति, प्रकृतिक सौंदर्य, वास्तुकल, धार्मिक स्थल, पौराणिक इमारत आदि चीजें देख सकते हैं जो कनाडा की यात्रा को और भी खूबसूरत बनती है। यह शहर देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत एवं यहां पर स्थित पर्यटन स्थल लोगों को काफी अधिक पसंद आती है। इसलिए हो सके तो आप भी इस क्यूबेक सिटी को जरूर विजिट करें।

विक्टोरिया

कनाडा में मौजूद बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक विक्टोरिया शहर भी शामिल है। यह जगह सुगंधित जलवायु, प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन काल की चीजें और इतिहास के कारण दुनिया भर में मशहूर है। यहां के इतिहास और प्राचीन चीजें के कारण यह जगह खोज करने वाले लोगों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसीलिए इसे एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। इस स्थान पर म्यूजियम, प्राकृतिक ट्रेलस और सुंदर-सुंदर पार्क भी मौजूद है, जोकि विक्टोरिया शहर के ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखने में मदद करता है।

वैंकोवर

कनाडा में घूमने वाली जगहों में शामिल वैंकोवर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जोकि पहाड़ों और सुंदर दृश्यों से घिरा हुआ हैं। कनाडा का यह दर्शनीय शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविधता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। स्वाभाविक रूप से सुरम्य और सांस्कृतिक रूप से विविधता के ख़ोजकर्ताओं के लिए वैंकूवर शहर एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। पहाड़ो की सुंदरता हो या फिर शहर के सिनेमाघरो की चहल-पहल, संगीत और आकर्षित नज़ारे इस स्थान को रमणीय बना देते है। नाईट लाइफ और मनोरंजन के कई विकल्प यहाँ मौजूद हैं।

व्हाइटहॉर्स

व्हाइटहॉर्स युकोन में स्थित है, जहां आप ऑरोरा बोरेलिस या नॉर्दर्न लाइट्स देख सकते हैं। साथ ही यहां कई एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं जैसे आइस फिशिंग, स्कीइंग, हाइकिंग, कैनोइंग, स्नोबोर्डिंग और कई अधिक सर्दियों की गतिविधियाँ, गर्मियों के दौरान आप माउंटेन बाइकिंग और कैनोइंग के लिए जा सकते हैं। अगर आप कनाडा में कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज की तलाश में हैं, तो व्हाइटहॉर्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

ओटावा

ओटावा कनाडा के राजधानी के साथ-साथ कनाडा के एक प्रमुख शहर के रूप में भी जाना जाता है। यह तीन नदियों के संगम बिंदु पर स्थित हैं। बताया जाता है कि कनाडा देश में आबादी के मामले में छठा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। यहां पर स्थित कई खूबसूरत आनंदमयी मार्ग, हरा भरा शहर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह जगह देखने में सच में काफी ज्यादा खूबसूरत दिखती है। यहां पर कई ऐसे स्थित जगह भी है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज

यह ब्रिज कनाडा में मौजूद बहुत ही सुंदर ब्रज में से एक है। इस ब्रिज का निर्माण सन 1889 में किया गया था और इस ब्रिज को कनाडा में मौजूद कैपिलानो नदी के ऊपर बनाया गया है। इसीलिए इस ब्रिज का नाम कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज रखा गया है। इस ब्रिज की लंबाई लगभग 137 मीटर है। यह ब्रिज जितना ज्यादा सुंदर है, उतना ही ज्यादा डरावना भी लगता है। इसलिए ऊंचाई से डर लगने वाले लोगों को यहां पर नहीं जाना चाहिए। इस ब्रिज के इसी खासियत के कारण इसे कई सारे टीवी शोस और फिल्मों में भी दिखाया जाता है।