राज भोज की नगरी में ले घूमने के मजा, यहाँ की खूबसूरत झीले और महल मोह लेंगे आपका मन

देश में कई ऐसी जगह घूमने निकलो तो समय भी कम पड़ जाए क्योंकि यहां कई खूबसूरत शहर है। ऐसा ही एक शहर के भारत के ह्रदय कहलाने वाले मध्यप्रदेश राज्य का। इस शहर को महाराजा भोज की नगरी के नाम से भी जाना जाता है, जी हां हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के झीलों के शहर भोपाल की जिसे एक अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, क्योंकि यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल है जहां अगर आप एक बार आ गए तो आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा।

सैर सपाटा

सैर सपाटा भोपाल के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां बच्चे बहुत ज्यादा एंजॉय करते हैं। वहीँ यहां हर उम्र के लोग इंजॉय कर सकते हैं। सैर सपाटा की एंट्री फीस ₹30 है, इसका निर्माण मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा किया गया था जो भोपाल का एक ब्यूटीफुल प्लेस है। लगभग 25 एकड़ भूमि पर फैली इस जगह पर पर्यटक म्यूजिकल फाउंटेन, चिल्ड्रन प्ले एरिया और स्विंग ब्रिज जैसी चीजों को देख सकते हैं। सैर सपाटा में आप टॉय ट्रेन और बोट राइडिंग का भी मजा ले सकते हैं।

गौहर महल

अगर आप इतिहास को पढ़ने का और ऐतिहासिक इमारतों को देखने का शौक रखते है तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। दरअसल गौहर महल को भोपाल की पहली महिला शासक गौहर बेगम ने 1820 ईसवी में बनवाया था। गौहर महल इस शहर के सबसे भव्य महलों में से एक है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग भोपाल आते हैं। भोपाल की यह ऐतिहासिक इमारत हिंदू और मुगल स्थापत्य कला के मिश्रण का एक बेहतरीन नमूना पेश करती है। इतिहास को पसंद करने वाले लोगों के घूमने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल शहर में श्यामला पहाड़ियों पर लगभग 200 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बना हुआ है। यह भोपाल में घूमने के लिए बढ़िया जगह है। इस संग्रहालय में आप भारत की प्राचीन संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां मनुष्य जीवन काल की उत्पत्ति कैसे मनुष्य पाषाण काल से आधुनिकता की तरफ विकसित हुआ साथ ही जीवन यापन के लिए कैसे नए नए विचारों और तरीकों का इजात किया और जीवन काल के चक्र को संग्रहालय में देख सकते हैं। म्यूज़ियम के अंदर आठ ओपन एयर एग्जीबिशन और 12 गैलरी बनाई गई हैं।

अपर लेक

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ हॉलीडे बिताने के लिए ये एक बेस्ट जगह है। भोपाल की अपर लेक आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह आपको वाकई बहुत पसंद आएगी। अप्पर झील में घूमना बिलकुल फ्री है लेकिन यदि आप बोटिंग करते हैं तो उसके लिए अलग से चार्ज देने होंगे। यहां आप बोटिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा नॉरमल डेज में आप यहां क्रूज़ का भी मजा ले सकते हैं। यहां का माहौल बहुत ही शांत और रिफ्रेशिंग जोकि फैमिली टाइम बिताने के लिए बेस्ट है।

ताज उल मस्जिद

ताज उल मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मस्ज़िद में से एक है। मस्ज़िद इतनी बड़ी है की यहां एक बार में एक लाख 75 हजार लोग एक साथ बैठकर नमाज़ अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद का निर्माण भोपाल की महिला शासिका शाहजहां सिकंदर बेगम ने करवाया था इसके बाद में ताज उल मस्जिद का निर्माण बहादुर शाह ज़फ़र द्वारा 19वीं शताब्दी में करवाया गया था। ताज उल मस्जिद की डिज़ाइन आगरा के ताजमहल जैसी देखने को मिलती है। मस्ज़िद में तीन गुम्बद और आगे खड़े स्तंभ ताजमहल की झलक नजर आती हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर

अगर आप भोपाल में कहीं पर धार्मिक जगह ढूंढ रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां पर्यटकों की भारी भीड़ आती है। लक्ष्मी नारायण मंदिर जिसे बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह भोपाल की अरेरा पहाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर में लक्ष्मी नारायण की प्रतिमाएं और शिवजी एवं मां जगदंबा की मूर्ति विराजमान हैं, जो मंदिर को और भी आकर्षक बनाती हैं। इसे बिड़ला परिवार ने स्थापित किया और आज भी यह स्थान लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।