भारत के पडोसी देश श्रीलंका में हैं कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, जानें इनके बारे में

भारत के कई पडोसी देश हैं जिनमें से एक हैं समुद्री द्वीप पर स्थित श्रीलंका जिससे भारत के रिश्ते बेहद अच्छे हैं। भारत-श्रीलंका की टीम के बीच क्रिकेट के भी कई मैच होते हैं जिसे दोनों देश के लोग बहुत एंजॉय करते हैं। दोनों देशों के बीच पौराणिक संबंध भी हैं जो राम-रावण से जुड़ा हैं। भारत के कई लोग पर्यटन के लिए श्रीलंका घूमने जाना पसंद करते हैं जहां की कई जगहें घूमने के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं। श्रीलंका की ये जगहें ऐतिहासिक महत्व रखने के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको श्रीलंका की कुछ पर्यटन स्थलों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं श्रीलंका की इन जगहों के बारे में...

रावण वॉटरफॉल

आप सोच रहे होंगे कि रावण के नाम से कोई वॉटरफॉल हो सकता है भला। तो आपको बता दें कि श्रीलंका में बेस्ट डेस्टिनेशन्स में रावण वॉटरफॉल भी शामिल है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां ज्यादातर पर्यटक स्नान करने और मौज करने के लिए आते हैं। खूबसूरत झरनों के पास हरे-भरे पेड़-पौधे भी मौजूद हैं, जो इस स्थान को अधिक आकर्षित बनाते हैं।

मिनटेल

श्रीलंका के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में मिनटेल प्लेस भी शामिल है। यह श्रीलंका में पर्वतमाला के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ना सिर्फ एतिहासिक है बल्कि बौद्ध समुदायों से भी जुड़ा हुआ है। इस स्थल को लेकर कई धारणाएं भी हैं कि यहां बौद्ध भिक्षु महिंदा राजा देवनमप्यतिसा से मिले थे। राजा बौद्ध भिक्षु से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने युद्ध को त्याग दिया और शांति स्थापित की।

मिरिसा बीच

अगर आपको पार्टी करना पसंद है, तो आपके लिए मिरिस बीच एकदम परफेक्ट है। आपको बता दें कि मिरिस बीच, श्रीलंका की सबसे लोकप्रिय जगहों में एक है, यहां पर्यटक अपने दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ आना पसंद करते हैं। आप भी यहां अपने पार्टनर के साथ आ सकते हैं और कई गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप व्हेल देखना, स्नोर्कलिंग और सर्फिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।

गल विहार

श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गल विहार की यात्रा भी कर सकते हैं। श्रीलंका का यह दर्शनीय स्थल प्राचीन शहर पोलोन्नारुवा में स्थित हैं। गल विहार बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक प्रसिद्ध स्थल हैं और बौद्ध धर्म से संबधित कई मूर्तीयां यहाँ देखने के लिए मिल जाएगी। यहाँ स्थित कई गुफाएं पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करती हैं। गल विहार्या श्रीलंका के सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यदि आप श्रीलंका की यात्रा पर जाते हैं तो इस स्थान का चुनाव भी कर सकते हैं।

उनावातुना

श्रीलंका में मिनटेल प्लेस के बाद उनावातुना भी घूमने लायक जगह है। यह श्रीलंका के समुद्रीय तट पर बसा हुआ है, जो पर्यटकों के लिए एक पिकनिक स्पॉट है। यहां लोग खूबसूरत दृश्यों, रंग- बिरंगी मछलियों को देखने और मौज मस्ती करने आते हैं। इसके अलावा, आप यहां स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

उदावलावे नेशनल पार्क

श्रीलंका में घूमने वाली जगहों में शामिल उदावलावे नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि ऐसे स्थानों में शामिल जहाँ हाथी को भी देखा जा सकता है। हालाकि हाथी के अलावा भी यहाँ कई अन्य जानवर सियार, भैंस, मोर, मगरमच्छ, बंदर और हिरण आदि शामिल हैं जिनको देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इस स्थान पर सफारी करने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इस समय के दौरान आप अधिक से अधिक जानवरों को घुमते हुए देख पाएंगे।

याला नेशनल पार्क

श्रीलंका में देखने वाली जगहों में शामिल याला नेशनल पार्क एक खूबसूरत जगह हैं जोकि विभिन्न जातियों के जीव-जंतुओं को समेटे हुए हैं और पर्यटकों के लिए शानदार नजारा प्रस्तुत करता हैं। इस वन्यजीव अभ्यारण में पाएं जाने वाले जानवरों में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक हैं। इसके अलावा हाथी, स्लोथ भालू और मगरमच्छ इस अभ्यारण का प्रमुख आकर्षण हैं।

दांबुला गुफा मंदिर परिसर

श्रीलंका के दर्शनीय स्थलों में शामिल दांबुला गुफा मंदिर बौद्ध धर्म से सम्बंधित एक पवित्र स्थल है। यह मंदिर पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से इस चंद्र चरण के धार्मिक महत्व की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहता हैं। दुनिया भर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या इस गुफा मंदिर में बहुत अधिक देखी जाती हैं। गुफाओं के लिए प्रचलित इस क्षेत्र में 80 से अधिक गुफाएं बनी हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।