भारत के ऐसे बहुत लोग हैं जो किसी भी सामान को सस्ते में खरीदना चाहते हैं। चाहे वह खाने की चीज हो या पहनने की। अक्सर ऐसे लोग गूगल पर सर्च करते रहते हैं कि कहां और किस जगह पर सस्ते में सामान मिल जाए। हालांकि सभी को सस्ते में सामान खरीदने की जानकारी नहीं मिल पाती है और जिसे मिलती है बस वह बिना कुछ सोचे समझे दौड़ निकल पड़ते है। भारत के कई शहरों में ऐसे मार्केट मौजूद है, जहां पर ब्रांडेड सामान सस्से दाम पर मिल जाता है। हलांकि, इस तरह के मार्केट के लिए दिल्ली का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, पालिका बाजार समेत कई ऐसे एरिया हैं जहां पर 100 रुपए की चीज 40-50 रुपए में मिल जाती है। इनमें कपड़े, जूते से लेकर स्मार्टफोन, फोन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिलता है।जानते हैं देश के ऐसे बाजारों के बारे में…..
मुंबई चोर बाजार
मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया। यहां सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। इस मार्केट के लिए कहावत कही जाती है कि यहां आपके घर से चोरी हुआ सामान भी मिल जाएगा। मुंबई जाने पर ‘चोर बाजार’ जरूर घूमें।
दिल्ली का चोर बाजारये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है। ये बाजार मुंबई से अलग है। इसे कबाड़ी बाजार भी कहा जाता है। यहां हार्डवेयर से लेकर किचन इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है। ये मार्केट जामा मस्जिद के पास संडे के दिन लगती है। यहां खरीदते समय प्रोडक्ट जांच ले क्योंकि जैसा वेंडर कहते हैं, वैसा प्रोडक्ट नहीं निकलता।
चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु एक बार जरूर ट्राई करें गुजरात का स्पेशल खमन ढोकला, ये है रेसिपी बेंगलुरु के चिकपेट बाजार को सबसे खास माना जाता है। यह शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। जहां आप अपने पंसद के अनुसार कई तरह के सामान सस्ते में खरीद सकते हैं। यह बाजार सिल्क साड़ियों के लिए काफी खास माना जाता है। इसके अलावा कपड़े और गहने भी खरीद सकते हैं। अगर आपको दामों को कम कराना आता है, तो कम पैसों में ढेर सारी चीजों को खरीद कर ले जा सकते हैं।
सोती गंज, मेरठ मेरठ के सोती गंज भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध चोर बाजारों में से एक है। इस मार्केट में आप वाहनों के समान जैसे गियर, ईंधन टैंक और बहुत से चीजें कम दाम पर खरीद सकते हैं। यह वही चोर बाजार है जो दिल्ली से चोरी होने वाली कारों को लाकर यहां बेच दिया जाता है। फिर उनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते दामों पर बेच दिए जाते हैं। इस बाजार में आप मारुति 800 से एक रोल्स रॉयस जैसे महंगी गाड़ियों के सामान तक खरीद सकते हैं।
पुदुपेत्ताई, चेन्नईसेंट्रल चेन्नई में स्थित ‘ऑटो नगर’ में पुरानी और चोरी की कारों को मॉडिफाई करते हैं। यहां हजारों की संख्या में दुकानें हैं। ये दुकानें गाड़ियों के ऑरिजनल पार्ट्स और कार को बदलने के लिए फेमस है। इन्हें इस काम में इंटरनेशनल एक्सपर्टीज है।यहां गाड़ियों के तमाम स्पेयर पार्ट्स से लेकर कार मॉडिफाई का सामान और सर्विस मिलती है। ये चोर बाजार गाड़ियों को बदलने का सबसे सस्ता जरिया है। इस मार्केट में कई बार पुलिस की रेड़ पड़ी है लेकिन ये तब भी कभी बंद नहीं हुई है। ये मार्केट एग्मोर ट्रेन स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर है। ये सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है।