राजस्थानी संस्कृति का अनूठा संगम है अजमेर का पुष्कर मेला यूं उठाए इसका लुत्फ

राजस्थान के अजमेर के पास अरावली की पहाडियों में बसा पुष्कर अपने घाटों, रेत के टीलों मंदिरों और नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में फेमस है।दुनिया भर के सैलानी भारत आकर पुष्कर जरूर आते हैं। कहा जाता है कि पुष्कर दुनिया में एक मात्र शहर है जहां ब्रह्माजी का मंदिर है। यहां के घाटों पर बैठकर आप अद्भुत शांति का अहसास कर पायेंगे। पुष्कर में नवंबर महिने में मेला लगता है जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आईये जानते हैं पुष्कर में आप कैसे घूमने का लुत्फ ले सकते हैं।

बैठिये घाटों पर

पुष्कर पवित्र झील के किनारे बसा हुआ है।सफेद और नीले रंग के छोटे छोटे मंदिर एक अद्भुत शांति का एहसास कराते हैं।सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा आप अपने कैमरे में कैद किये बिना नहीं रह पायेंगे।
मजा लीजिये कैमल राइड का

यहां रेत के धोरों में कैमल सफारी एक नया रोमांच पैदा करती है।किलोमीटरों तक फैले रेगिस्तान में आप आस पास के गाँवों में नाइट स्पेंड कर सकते हैं।साथ ही पारंपरिक राजस्थानी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं।

नाइट कैंम्पिंग

पुष्कर के आस पास रेत के धोरों में नाइट केम्पिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही साथ आप राजस्थानी संगीत और पारंपरिक भोजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

हॉट एयर बलूनिंग


पुष्कर के नजारे को आप हॉट एयर बलून में बैठकर अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। पहाड,झील,रेगिस्तान को एक जगह पर आसमान से देखना आपके लिये लाइफ टाइम एक्सपीरियंस होगा।

स्ट्रीट शॉपिंग

पुष्कर का बाजार पारंपरिक चीजों के लिए जाना जाता है।लकडी के हैंडीक्रफ्ट, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा आपको यहां बहुत ही कम दाम में मिल जायेंगी।शॉपिंग करते समय आप यहां की स्थानीय डिश मालपुआ खाना ना भूलें।