कर्नाटक की इन 4 जगहों पर घूमने का यह सही समय, प्राकृतिक नज़ारे देंगे दिल को सुकून

मौसम में बदलाव होने लगा है और कई जगहों पर रिमझिम बारिश की बूंदों ने सूरज की तपन को कम किया हैं। ऐसे में इस बदलते मौसम और समाप्त होती गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जाना बेहतर विकल्प हो सकता हैं। ऐसे समय में प्राकृतिक नज़ारे दिल को मोह लेते हैं और इसके लिए कर्नाटक से बेहतरीन जगह हो ही नहीं सकती हैं। कर्नाटक को पर्यटन की दृष्टि से पूरे विश्व में जाना जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कर्नाटक की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो इस मौसम में आपके दिल को सुकून पहुंचाएंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

नंदी हिल्स
कर्नाटक का सबसे मशहूर और ऐतिहासिक हिल स्टेशन है- नंदी हिल्स। नंदी हिल्स के नाम से फेमस पहाड़ की एस चोटी पर एख प्राचीन किला भी बना हुआ है। नंदी हिल्स, ऊबड़-खाबड़ और घुमावदार रास्ते के कारण से बाइकर्स राइड के लिए काफी मशहूर है।

अगुंबे
अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है, मानसून सीजन के लिए काफी फेमस है। बारिश का मजा लेने के लिए फेमस इस हिल स्टेशन में आप रेनफॉरेस्ट का भी मजा ले सकते हैं।

हम्पी
अपने पुराने मंदिरों के लिए दुनियाभर में मशहूर कर्नाटक में घूमने का अलग ही मजा है। यूनेस्कोकी विश्व विरासत स्थलों में शामिल हम्पी का मंदिर कर्नाटक की सबसे खूबसूरत प्लेस है। हम्पी की गोल चट्टानों और टीलों पर बने मंदिर, तहखाने, पानी का खंडहर, बड़े-बड़े चबूतरे और 500 वास्तुशिल्प संरचनाएं टूरिस्ट को अपनी और आकर्षित करती है।

जोग फॉल्स
गर्मियों में ठंडक का मजा लेने के लिए आप कर्नाटक के जोग फॉल्स का लुख्त उठा सकते हैं। अरब सागर से मिलने वाले इस झरने का पानी बिजली बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। भारत के इस दूसरे सबसे ऊंचे झरने से छलांग लगाने का मजा भी आपको जिंदगीभर याद रहेगा।