हम लेकर आये है आपके लिए वीजा से जुडी कुछ खास जानकारियां, पढ़े

घूमना-फिरना कई लोगों का शौक होता हैं जिसके लिए वे लम्बी प्लानिंग करके रखते हैं। घूमने-फिरने के शौक़ीन लोगों की अपनी एक लम्बी फेहरिस्त होती है जिसके मुताबिक वे कई जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं। इस फेहरिस्त में कई लोगों के विदेश में जाने की इच्छा भी होती हैं। ओर अगर आपको विदेश जाने की इच्छा है तो उसके लिए सबसे जरूरी चीज होती है वीजा जिसके बलबूते पर दुसरे देश आपको उनके देश में एंट्री देते हैं। जब यह वीजा इतना जरूरी है तो इसके बारे में जानना भी तो जरूरी है। इसलिए आज हम लेकर आये है आपके लिए वीजा से जुडी जानकारी।

* Transit Visa

किसी दूसरे देश में जाने के लिए यह वीजा घंटों के हिसाब से दिया जाता है। वैसे यह 72 घंटे के लिए ही होता है। इस तरह के आवेदन भरने के लिए रिटर्न टिकट भी दिखानी पड़ती है।

* Tourist Visa

जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है कि इस तरह के वीजा पर आप सिर्फ घूम-फिर सकते हैं। विदेश में कोई काम नहीं कर सकते।

* Business Visa

बिजनेस वीजा को वर्क परमीट का नाम भी दिया जाता है। इसके जरिए आपको उस देश में विजनेस या जॉब का प्रपोजल लेटर दिखाना पड़ता है। इसमें यह भी बताना पड़ता है कि आप किस जगह पर और कौन सा काम करना चाहते हैं। आपका खर्च कितना होगा आदि। हर देश में इसकी समय सीमा अलग-अलग होती है। यह वीजा 6 महीने से 10 साल तक भी हो सकता है।

* Student Visa

इस वीजा के जरिए आप किसी दूसरे देश में पढ़ने के लिए जा सकते हैं। इसमें सिर्फ विद्यार्थी ही अप्लाई कर सकते हैं। हर देश की अपनी कुछ शर्ते होती हैं, जिन्हें पूरा करके ही यह वीजा मिलता है।

* Marriage Visa

इस वीजा की जरूरत तब पड़ती है जब किसी एक देश के लड़के को किसी दूसरे देश की लड़की से शादी करनी हो। जैसे कोई इंडियन लड़का अमरीका की लड़की से शादी करना चाहता है तो उस लड़की को अमरीका में भारतीय एंबेसी जाकर यह वीजा अप्लाई करना पड़ता है।

* Immigrant Visa

इमीग्रेशन वीजा की जरूरत उन लोगों को पड़ती है जो किसी दूसरे देश में जाकर रहना चाहते हैं।