इस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन है ये जगहें, बनाएंगी आपके ट्रिप को यादगार

घूमना सभी को पसंद आता है और इसके लिए लोग सही मौसम का चुनाव करना पसंद करते हैं। वैसे तो घूमने के लिए मौसम कैसा भी हो मन होना ज्यादा जरूरी हैं। मौसम और मन दोनों घूमने के अनुरूप हो तो क्या कहनें। वर्तमान में गर्मी में कमी आते हुए बारिश ने अपनी दस्तक दी हैं। ऐसे मौसम में घूमना एक अच्छा विकल्प होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहाँ घूमकर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Hogenakkal Falls
भारत के तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर होगेनाक्कल एक झरना है। यह बंगलौर से 180 किमी (110 मील) और धर्मपुरी से 46 किमी (29 मील) दूर स्थित है। इसे भारत के नियाग्रा झरने के रूप में भी संदर्भित किया जाता है। यह औषधीय स्नान के लिए जाना जाता है और नाव की सवारी करने के लिए खुद को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में पेश करता है।

Nohkalikai Falls, Cherrapunji
चेरापूंजी में स्थित यह जगह चमकदार बारिश और बादलों से घिरी रहती हैं। पहाड़ों और चट्टानों से निकलता हुआ झरना रुपी पानी इसको दर्शनीय बनाता हैं।

Bhedaghat
नर्मदा नदी के दोनों ओर 100 फीट कि ऊंचाई वाली बढती हुई संगमरमर कि चट्टानें, शांत और सुन्दर प्रकृति का दर्शन करवाती हैं। चांदनी रात में इनका दृश्य मनमोहक लगता हैं।

Sand dunes, Jaisalmer
शांत स्थानों के बाद बात करते हैं राजस्थान के थार रेगिस्तान की। यहाँ के रेत के टीले और रेगिस्तान में धुप कि गर्मी अपना अलग ही दर्शन करवाती हैं। यहाँ के दिन और रात का अपना अलग ही मजा हैं।