लेना चाहते हैं विदेश में रोड ट्रिप का मजा, गर्मियों की छुट्टियों में बनाए इन जगहों का प्लान

गर्मियों की छुट्टियाँ सभी को पसंद आती हैं क्योंकि इन दिनों में अपने मन मुताबिक जगहों पर घूमने का मौका मिलता हैं। कई लोग होते हैं जिन्हें रोड ट्रिप करना पसंद होता हैं और ये उन्हें सुकून पहुंचाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए विदेशों की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो रोड ट्रिप का मजा लेने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

साउथ आइलैंड, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड देखने का सबसे बेहतर तरीका अकेले ड्राइव करने का है। आप बस यहां की रोड का पीछा करते रहीए आपको हर एक चीज जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। यहां के मुख्य आकर्षण क्वीन्स टाउन, मिलरफोर्ड साउन्ड, लेक टेकापो, काइकौरा, अबल तस्मन और पैनकेक रोक है। यहा की ट्रिप पूरी करने के लिए आपको कम से कम 4 हफ्तो का समय चाहिए।

अमाल्फी कोस्ट, इटली
यूरोप मे रोड ट्रिप पर जाने के लिए अमाल्फी कोस्ट से बेहतर जगह और कोई नही है। यह जगह इतनी सुंदर है कि इसे कई मूवीज मे भी इस्तेमाल किया गया है। यहा के मुख्य आकर्षण पोसीतानो, अमाल्फी टाउन, रावेलो, सोर्रेन्टो, बीचेस, ग्रोट्टोस, कैप्री, है। यहा की ट्रिप पूरी करने के लिए आपको 2 दिन से एक हफ्ते का समय चाहिए।

वाइल्ड एटलेंटिक वे
यह सबसे लम्बा कोस्टल रास्ता हैं। ये 2500 कि.मी लम्बी हैं। मोहर की चट्टाने , अरान आइलैंड जैसी यहां पर और भी कई चट्टाने हैं जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। यहां की ट्रिप पूरी करनो को लिए आपको 2 - 4 हफ्तो का समय चाहिए।

नोर्थ कोस्ट 500, स्कोटलैंड
भव्य ईमारतो, सुन्दर समुद्री तटो और फेमस व्हीस्की फैक्ट्रीस का आनंद उठाने के लिए नोर्थ कोस्ट 500, स्कोटलैंड से बेहतर कोई जगह नहीं है । नोर्थ कोस्ट 500 ट्रेवल लवर्स के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां की ट्रिप पूरी करनो को लिए आपको 5 दिन से 2 हफ्तो का समय चाहिए।

ग्रेट ओशन रोड, ओस्ट्रेलिया
यह रोड 600 कि. मी ल्मबी है। आप इस ट्रिप मे घने जंगलो, समुद्री तटो और सुंदर बीचेज से होते हुए गुजरते है। यह जगह हाइकिंग के लिए भी एकदम परफेक्ट है। यहा के मुख्य आकर्षण बैल्स बीच, कोआला ओफ केन्नेट झील है। यहा की ट्रिप पूरी करने के लिए आपको 1 से 3 दिन का समय चाहिए होता है।