विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं देश की ये खूबसूरत जगहें, लगता है सैलानियों का जमावड़ा

भारत देश को उसकी खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। इसी वजह से विदेशी सैलानियों द्वारा भारत देश को बहुत पसंद किया जाता हैं। वैसे तो विदेशी सैलानियों द्वारा कई जगहों पर घूमने जाया जाता हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो उन्हें बहुत आकर्षित करती हैं और यहाँ सैलानियों का जमावड़ा लगा ही रहता हैं। आज हम आपको भारत की उन्हीं जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो विदेशी पर्यटकों के लिए खास मानी जाती है।

आगरा
भारत के आगरा शहर में मौजूद ताजमहल को पूरी दुनिया के लोग प्यार की निशानी मानते हैं। ताजमहल की खूबसूरती आज भी वैसी ही है जैसी बरसों पहले थी। ताजमहल को भारत की शान और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसे देखने के लिए हर साल विदेश से लाखों टूरिस्ट आते हैं। आगरा के ताजमहल को विश्व सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया गया है।

राजस्थान
राजस्थान एक ऐतिहासिक नगरी है। यहां पर हर साल भारी मात्रा में टूरिस्ट घूमने आते हैं। यहां पर मौजूद ऊंचे ऊंचे महल किले और प्राचीन मंदिर घूमने के लिए बेस्ट है।

पंजाब
पंजाब के अमृत शहर में मौजूद हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह गुरुद्वारा पूरा सोने से बना हुआ है। इसलिए इसे स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। टूरिज्म के हिसाब से स्वर्ण मंदिर को भारत का सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। इस गुरुद्वारे में हर रोज 50000 से 70000 लोग दर्शन के लिए आते हैं। कभी-कभी यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है।

जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर विदेशी पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के ऊंचे ऊंचे बर्फ से लदे पहाड़ हसीन वादियां और चारों तरफ फैली हरियाली टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र है।