लड़कियों की सोलो ट्रेवलिंग के लिए सबसे सेफ टूरिस्ट प्लेस है ये 6 जगहें

अक्सर देखा जाता हैं कि लड़कियों और महिलाओं को घूमने का बहुत शौक होता हैं लेकिन अकेले जाने के ख्याल से वे इसे पूरा नहीं कर पति हैं क्योंकि सेफ्टी का डर हमेशा बना रहता हैं। ऐसे में पेरेंट्स भी थोडा रोक-टोक दिखाते हैं क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की फिक्र लगी रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो पर्यटन के लिहाज से लड्कियिया और महिलाओं के लिए सबसे सेफ टूरिस्ट प्लेस है और आप यहां अकेले घूमने का मजा ले सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

सिक्किम
खानपान, होटल बुकिंग के साथ-साथ लड़कियों को यहां हर तरह की सुविधा मिल जाएगी। यहां महिलाएं बेखौफ होकर मस्ती और एंजॉय कर सकती हैं।

उदयपुर
यहां आप बिना किसी डर के घूमने का आनंद उठा सकती है। अगर आप ऐतिहासिक जगह देखने की शौकीन है तो घूमने के लिए उदयपुर जा सकती है। यहां की ऐतिहासिक इमारतों, महलों और सुदंरता आपका दिल खुश कर देंगी।

लद्दाख
यहां के शांत, सुदंर और खूबसूरत माहौल का मजा आप बेफ्रिक होकर उठा सकती हैं। लद्दाख दिखने में जितना खूबसूरत है उतना ही यह महिलाओं के लिए सुरक्षित भी है।

उत्तराखंड

यहां आप बेझिझक देहरादून, नैनीताल जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकती हैं। उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता और अपने खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर हैं। घूमने और एंजॉय करने के लिए यह भी बेस्ट ऑप्शन है।

मैसूर
आप बेफ्रिक होकर यहां की हसीन वादियों का मजा ले सकती हैं। मैसूर में ट्रैवलिंग का मजा लेते हुए ही आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि यहां के लोग काफी मददगार हैं।

शिमला

यहां पूरा साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है इसलिए महिलाएं घूमने के लिए यहां अकेली भी जा सकती हैं। लोगों का सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन शिमला भी बहुत सुरक्षित जगह है।