दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत मस्जिद, देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

आज बकरीद हैं और आज के दिन पूरी दुनिया भर के मुसलमान इस त्यौंहार को उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। इस दिन सभी मुसलमान मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। आज बकरीद के इस ख़ास मौके पर हम आपके लिए दुनिया की कुछ ऐसी मस्जिद की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जानी जाती हैं और हर दिन विदेशों से सैलानी इसे देखने आते हैं। तो आइये जानते हैं इन खूबसूरत मस्जिदों के बारे में।

मस्जिद-ए-नबवी
यह मस्जिद सऊदी अरब के शहर मदीना में है. इस मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिद माना जाता है. इस मस्जिद में 1000000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं. इस मस्जिद से मुसलमानों की आस्था सबसे ज्यादा जुड़ी हुई है क्योंकि इस जगह पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला मोहम्मद का आरामगाह भी है। यह मैसेज दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है।

शेख जायद मस्जिद
आबू धाबी यूनाइटेड अरब एमिरेट्स का सबसे बड़ी मस्जिद माना जाती है इस मस्जिद का गुंबद और इसके अंदर की खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यह मस्जिद देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। इस मस्जिद में 82 गुंबद है जो साथ अलग अलग साइज के हैं। इस मस्जिद को बनाने में 600 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे। इस मस्जिद को 2007 में बना कर तैयार कर दिया गया था इस मस्जिद को बनाने में 11 साल लगे।

सुल्तान अहमद मस्जिद
इसे ब्लू मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है इस्तांबुल तुर्की में है इस मस्जिद को ऑटोमन एंपायर खिलाफत उस्मानिया के दौर में बनाया गया था 1609 में यह मस्जिद बहुत ही ऐतिहासिक है। इस मस्जिद में सिर्फ गुंबद में 102 नीले रंग के टाइल्स लगे हुए हैं जिसे हाथ से डिजाइन किया गया है इस मस्जिद में अभी भी नमाज पढ़ाई जाती है और इस मस्जिद में एक मदरसा भी है जिसमें आज भी पढ़ाई होती है। इस मस्जिद को देखने के लिए हजारों टूरिस्ट रोज आते हैं।

सुल्तान सलाहुद्दीन अब्दुल अजीज शाह मस्जिद
यह मस्जिद मलेशिया में है. यह मस्जिद साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है. यह मस्जिद नीले रंग की है जो देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है. इस मस्जिद के सिर्फ चार मीनार है और इस मस्जिद का गुंबद काफी बढ़ा है और देखने में काफी खूबसूरत लगता है. इस मस्जिद में काफी तरह के टाइल्स लगे हुए हैं जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

नूर अस्थाना मस्जिद
यह कजाकिस्तान में है और जिस जगह पर यह मस्जिद है उस जगह का नाम आस्ताना है. इस मस्जिद को 2008 में बनाया गया इस मस्जिद में खासतौर पर कांच का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है. यह मस्जिद सुनहरी रंग की है और यह मस्जिद सेंट्रल एशिया में सबसे बड़ी मस्जिद है।