केरल के ये 4 पर्यटन स्थल देते हैं घूमने का अलग अहसास, जरूर बनाए यहां का प्लान

अपने पार्टनर के साथ घूमना और सफ़र को रोमांटिक बनाना सभी को पसंद होता हैं। इसके लिए सभी ऐसी जगहों का चुनाव करना पसंद करते हैं जो अपना अलग ही अहसास देती हो और आपके मन को घूमने का सुकून पहुंचाती हो। ऐसे में आज हम आपके लिए केरल की कुछ प्रसिद्द जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो घूमने के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती हैं और यहां के प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लेते हैं। तो आइये जानते हैं करक की इन प्रसिद्द जगहों के बारे में।

मुन्नार
बाढ़ से उबरने के बाद अब मुन्नार में भी पर्यटकों का आगमन शुरू हो चुका है। हालांकि मुन्नार के रास्ते में आपको बाढ़ के निशान अब भी मिल जाएंगे। यहां स्थित सामान्य हो चुकी है पर्यटन के लिहाज से आप यहां घूमने जा सकते हैं। मुन्नार में घूमने के लिए आप देवीकुलम, वट्टावाडा, मेट्टुपेट्टी, अटुकल और चाय के बागानों में घूम सकते हैं।

थेक्कडी
केरल आने वाले अधिकतर पर्यटकों की लिस्ट में थेक्कडी होता है। बाढ़ का असर इस इलाके पर भी हुआ था लेकिन अब यह काफी हद तक इससे उबर चुका है और यहां पर्यटकों ने आना शुरू कर दिया है। थेक्कडी में आप पेरियार नैशनल पार्क, थेक्कडी लेक, मंगला देवी मंदिर, अब्राहम का स्पाइस गार्डन, मुरीकेड्डी आदि स्थानों पर घूम सकते हैं।

कोच्चि
इस तटीय इलाके की स्थित में अब काफी सुधार आ चुका है अक्टूबर से मार्च यहां पीक सीजन होता है इसलिए यहां पर्यटकों के स्वागत के लिए प्रशासन ने काफी इंतजाम किए हैं। ताकि उन्हे बाढ़ का अहसास न हो। यहां आप यहां फोर्ट कोच्चि, मंगलवनम बर्ड सैंक्च्यूरी, सैंट फ्रांसिस चर्च, चेराई बीच और पयमबलम बीच घूम सकती हैं।

कुमारकोम
यह केरल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं यहां देसी के साथ विदेशी पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है। प्रशासन यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही ‘Kumarakom is Safe’ नाम से एक कैंपेन भी चलाने जा रहा है। यहां आप कुमारकोम बर्ड सैंक्च्यूरी, अरुवीकुझी वाटरफौल, वेम्बनाड झील, कुमारकोम बीच और कुमारकोम बैकवाटर्स की सैर कर सकती हैं। बाढ़ के बाद यहां स्थित सुधर चुकी है और आप यहां की ट्रिप प्लान कर सकती हैं।