कुदरत के रहस्यमयी दृश्य दिखाती हैं ये 4 जगहें, आँखों पर यकीन करना होता है मुश्किल

हम वहीँ सच मानते हैं जो हम देखते हैं। लेकिन कभीकभार ऐसे हालात आ जाते हैं कि आँखों देखें पर भी यकीन नहीं होता हैं। इस कुदरत में कई रहस्य छिपे हैं जिन्हें जान पाना और समझ पाना कोई आसान काम नहीं हैं। जी हाँ, इस दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपने रहस्य से सभी को चौंका देती हैं और बिना इन्हें देखे इनका विश्वास कर पाना मुश्किल होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए सैलानी बहुत दूर-दूर से आते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

हॉकलदूर घाटी
मनुष्य द्वारा बनाए फव्वारे तो आपने बहुत देखे होंगे। आइलैंड में स्थित हॉकलदूर घाटी नाम का फव्वारा बेहद ही खूबसूरत नजारा पेश करता है। इस फ्व्वारे का पानी लगभग 70 मीटर की ऊंचाई तक निकलता है। जब यह फव्वारा जब शांत होता है तो यह एक पानी की गुब्बारे की तरह लगता है। लोग प्रकृति के इस अद्भुत नजारे को देखने दूर-दूर से आते हैं।

कैनो क्रिस्टल नदी
अगर आपको कभी कोलंबिया जाने का मौका मिले तो वहां जाकर कैनो क्रिस्टल नदी देखना न भूलें। पूरी दुनिया में यही एक नदी है जो पूरे 5 रंगों में बहती है। दरअसल इस नदी में 5 अलग-अलग रंगों की काई जमी हुई है। जिस वजह से यह नदी कलरफुल दिखती है। सितंबर के महीने में ये काइयां अपना रंग बदल लेती है। वैसे तो इस नदी को पास जाकर भी देखा जा सकता है लेकिन यदि आप हैलीकॉप्टर में बैठकर ऊपर से इस नदी को देखेंगे तो आप चाहकर भी इस नजारे को ताउम्र भूल नहीं पाएंगे।

न्यूजीलैंड की सितारों वाली गुफा
न्यूजीलैंड जाकर सितारों वाली गुफा देखाना मत भूलें। जी हां, इस गुफा में हजारों की तादाद में टिमटिमाते सितारों के रुप में फंगस जीव पाए जाते हैं। जो असल में सितारों से कम नहीं लगते। यह फंगस जीव आपस में मिलकर बहुत तेज नीली रोशनी निकालते हैं, असल में ये जानवर जितने अधिक भूखे होंगे इनकी रोशनी उतनी ही तेज होगी।

दरवाजा गैस क्रिएटर
दरवाजा क्रिएटर तुर्कमेनिस्तान में देखा जाने प्रकृति का एक बेहद ही अजीबो-गरीब मंजर है। कई लोग इसे नर्क का दरवाजा भी कहते हैं। इसे नर्क का दरवाजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एक बड़े से गढ्ढे जैसा है जिसमें पिछले 45 वर्षों से भी अधिक समय से आग जल रही है। इस गढ्ढे में छोटे-छोटे आकार की कई आग की लपटें निकलती रहती है। इस गढ्ढे के कलयुग की शुरुआत की बड़ी निशानी माना जाता है। इस गढ्ढे की असल खूबसूरती का नजारा रात में देखने को मिलता है। अगर आप भी धरती के अलग नजारे देखने का शौंक रखते हैं तो यह जगह आपके लिए ही बनी है।