ये 4 जगहें सोलो ट्रैवलिंग के लिए परफेक्ट, करें घूमने की प्लानिंग

बरसात के दिनों में घूमने की चाहत सभी के मन में होती हैं और सभी चाहते हैं कि अपने दोस्तों और परिवार संग घूमने के लिए जाया जाए। लेकिन आजकल की व्यस्ततम जीवनशैली के चलते साथ घूमने जाना कोई आसान काम नहीं है। दूसरों के चक्कर में व्यक्ति खुद भी नहीं घूम पाता हैं। ऐसे में व्यक्ति को चाहिए कि अपनी घूमने की इच्छा को ना मारते हुए अकेले ही घूमने के लिए निकल जाए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट रहती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

सिक्किम
सोलो ट्रैवलिंग के लिए सिक्किम उभरता हुआ बेहतरीन डेस्टिनेशन है। सिक्किम प्राकृतिक रूप से बहुत ज्यादा खूबसूरत है। पहाड़ों के बीच बर्फ से ढके हुए शहर और तालाबों को देखना शानदार अनुभव है।

पॉन्डिचेरी
अगर आप भारत में विदेश का अनुभव लेना चाहते हैं तो पॉन्डिचेरी जाइये। यहां पर न तो ज्यादा भीड़ है और ना ही प्रदूषण। यहां पर आप रोड ट्रिप भी आसानी से प्लान कर सकते हैं। यहां बहुत से बीच हैं जहां आप शाम गुजार सकते हैं। यहां रहना ज्यादा महंगा नहीं है। आप यहां अच्छा खाना भी सस्ते में खा सकते हैं।

बाली
इंडोनेशिया में स्थित बाली आइलैंड बेहद ही खूबसूरत है। यहां दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। आप यहां पर अध्यात्म के साथ-साथ मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। आप यहां पर ढेर सारे मौजूद रेस्टोरेंट्स में खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि बाली सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप यहां अकेले भी आ सकते हैं।

कोवलम
केरल का कोवलम बीचों का शहर है जहां कि प्राकृतिक खूबसूरती बेहद प्यारी है। आप बजट में यहां सोलो ट्रिप कर सकते हैं। आप यहां पर हाउसबोट्स का लुत्फ ले सकती हैं। लाइटहाउस बीचस कोवलम बीच, हावा बीच ये सभी केरल के लोकप्रिय बीच में से एक हैं।