ताजमहल को टक्कर देती है भारत की ये 4 ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरती करती है आकर्षित

हमारे देश के आगरा में स्थित ताजमहल की खूबसूरती के बारे में सभी जानते हैं और देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसके चर्चे हैं। ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। भारत में ऐसी ही कई इमारतें हैं जो अपनी खूबसूरती से पहचान बनाए हुए हैं और ताजमहल (Taj Mahal) को टक्कर देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक इमारतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जो ताज महल की तरह ही खूबसूरत हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

खजुराहो के मंदिर

खजुराहो के मंदिर (Khajuraho Temple) भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना हैं। यहां चंदेल राजाओं द्वारा बनवाए गए खूबसूरत मंदिरों में की गई कलाकारी इतनी सजीव है कि कई बार मूर्तियां खुद बोलती हुई मालूम देती हैं।

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा (Humayun Maqbara) मुगल वास्तुकला का नायाब नमूना है। 16वीं सदी का यह मकबरा यूनेस्को के विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है। अगर आप दिल्ली जाते हैं। तो इस इमारत को जरूर देखने जाएं।

महाबत मकबरा

महाबत मकबरा (Mahabat Maqbara) गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है। शुरुआत में इसे जूनागढ़ के नवाब अपने निजी महल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अपनी वास्तुकला के लिए पहचानी जाने वाली यह इमारत सबसे पुराने मुगल स्मारकों में से एक है।

मैसूर महल

मैसूर महल (Mysore Palace) अपनी भव्यता के साथ-साथ आलीशान बगीचे और शाही अंदाज़ के लिए जाना जाता है। कर्नाटक में मैसूर के केंद्र में स्थित यह वहां के राजा का महल है और देश की सबसे शानदार संरचनाओं में से एक है। इसे अंबा विलास के नाम से भी जाना जाता है।