घूमने के लिहाज से सबसे सुरक्षित है ये देश

घूमना-फिरना किस को पसंद नहीं होता हैं। सभी चाहते हैं कि हर छुट्टियों में एक नई जगह घूमा जाये। लेकिन वर्तमान समय के बिगड़ते माहौल को देखते हुए किसी नई जगह पर घूमने जाने में थोड़ी हीचक महसूस होती हैं। कई जगह तो ऐसी हैं जहां क्राइम चरम पर हैं। इसलिए कहीं घूमने जाने से पहले जरूरी हैं वहाँ के बारे में अच्छे से जानकारी ले लेना। अगर आप भी इन छुट्टियों में विदेश घूमने जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुरक्षा के लिहाज से सही हैं। आप वहां सुरक्षित महसूस करेंगे। तो आइये जानते हैं ऐसे देशो के बारे में।

* जापान : जापान दुनिका के सबसे सुरक्षित देशों में से है। जहां क्राइम रेट बहुत ही कम है जिसके पीछे जापान के लोगों का अपने कल्चर को खास तवज्जो देना है। यहां के नियम-कानून, इकोनॉमी बताती है कि जापान हर किसी के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

* कनाडा :
कनाडा में सबसे ज्यादा विदेशी रहते हैं। इस वजह यह है कि यह शहर सुरक्षित होने के साथ बहुत बड़ा हैं। कनाडा अपने सिटीजन्स को बहुत ही कम रेट में हेल्थ इन्श्योरेंस देता है जिससे आप पब्लिक हो या प्राइवेट दोनों ही तरह के हॉस्पिटल्स में अच्छे ट्रीटमेंट्स का फायदा उठा सकते हैं। सर्दियों में यहां पर 6 महीने तक कड़ाके वाली ठंड पड़ती है। यहां आकर आप सुकून और शांति वाली लाइफ बिता सकते हैं।

* फिनलैंड :
फिनलैंड को खासतौर से डेमोक्रेटिक, ह्यूमन राइट्स और सिविल लिबर्टी वाला देश माना जाता है। जहां क्राइम रेट कम है। यहां पर फ्रेंडली एन्वायरन्मेंट है, इकोनॉमी स्टेबल है। सजा के तौर पर यहां नागरिकों को मिलने वाली सारी सुविधाओं से बेदखल कर दिया जाता है और उन पर अच्छा खासा फाइन भी लगाया जाता है। यहां सबको एक जैसी एजुकेशन सुविधाए मिलती है। यहां के लोकल हों या इंटरनेशनल सभी में अव्वल दर्ज की सुविधाएं मिलती हैं।

* ऑस्ट्रिया :
ऑस्ट्रिया सुरक्षित और शांत देशों की लिस्ट में गिना जाता है। यहां पर लोगो की पॉप्यूलेशन बहुत ही कम है। यह साफ-सुथरा होने के साथ यहां पर चारों ओर बर्फ से ढ़के ऑल्पस के पहाड़ दिखाई देते है। ऑस्ट्रिया दुनिया के सबसे अमीर देशों में होने के साथ द लैंड ऑफ म्यूजिक के तौर पर जाना जाता है। अगर आप यहां आकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो जल्दी ही प्लान करें।

* चेक रिपब्लिक :
चेक रिपब्लिक में दुनिया के कोने-कोने से टूरिस्ट यहां कि खुबसुरती को देखने के लिए अाते है। अगर अापको यहां की भाषा नही अाती तो अापको यहां पर 112 हेल्पलाइन नंबर मदद के लिए मिलते है। अगर आप यूएस सिटीजन हैं तो आपके लिए घूमने और बिजनेस करने का बेहतरीन मौका हो सकता है क्योंकि यहां वीजा के लिए 90 दिनों की छूट है। गर्मियों में यहां पहाड़ों पर और सड़कों पर साइकिल राइड का मजा ले सकते हैं और सर्दियों में स्कीइंग का।