माया नगरी की ये गगनचुम्बी इमारतें यहां की पहचान, जानें इनके बारे में

मुंबई शहर को मायानगरी के नाम से जाना जाता हैं जो जहां की चकाचौंध को देखकर आँखें खुली की खुली रह जाती हैं। कला, पर्यटन, शिक्षा हर क्षेत्र के लिए मुंबई एक बेहतरीन जगह हैं। भारत का न्यूयॉर्क कहे जाने वाले मुंबई की कई विशेषताएँ हैं, जिनमे से एक है यहां की गगनचुम्बी इमारतें जो यहां की पहचान बन चुकी हैं। वर्ल्ड वन जो कि 442 मीटर ऊंची और पैलैस रोयाले करीब 320 मीटर ऊँची इमारतें हैं जो अभी निर्माणाधीन हैं। आज हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी ही ऊँची इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इम्पीरियल टावर्स, तारदेव
मुंबई के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक जैसी दो इमारतें दूर से भी देखते ही बनती हैं। यह बिल्डिंग पूरी तरह से रिहायशी है और इसके दो टावर हैं और दोनों की ही ऊचाई 254 मीटर है। यह शहर की उन चुनिन्दा नयी बिल्डिंगों में से एक है जिन्होंने एक अलग ही छाप छोड़ी है। इसे भारत की सबसे ऊँची इमारत का भी दर्जा हासिल है।

अन्तिलिया, अल्तामौन्त रोड
देश के सबसे अमीर आदमी, मुकेश अम्बानी का घर भी इन सभी ऊँची इमारतों में आता है। अन्तिलिया तब बहुत सुर्ख़ियों में आया, जब इस घर को दुनिया का सबसे मंहगा घर कहा गया था। यह अल्तामौन्त रोड पर अनेक इमारतों के बीच अपने अलग ही रौब के साथ ऊँची खड़ी है। यह बिल्डिंग 173 मीटर लम्बी है और इसमें 3 हेलिपैड भी शामिल हैं।

एयर इंडिया बिल्डिंग, नरीमन पॉइंट
शहर की प्रतिष्ठित एयर इंडिया बिल्डिंग, नरीमन पॉइंट पर, अरब सागर की तरफ बनी है मानो गहरे नीले समंदर को एक टक निहार रही हो। सन 1974 में बनी यह बिल्डिंग, 105 मीटर लम्बी है और इसके साथ ही मरीन ड्राइव पर यह बड़े ही प्रमुख जगह पर स्थित है। देश में पहली बार एस्कलेटर का इस्तेमाल इसी बिल्डिंग में हुआ था।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई, कफ परेड
जब 1970 में इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ तो यह उस समय दक्षिणी एशिया की सबसे ऊँची इमारत थी। यह वित्तीय कामों के लिहाज़ से देश का मुख्य केंद्र है और यहाँ पर कई ज़रूरी दफ्तर भी स्थित है। शहर के कफ परेड क्षेत्र में, यह बिल्डिंग 153 मीटर लम्बी है।