पंजाब की शान है यहाँ के पकवान, खाकर पेट भर जाएगा पर मन नहीं

पंजाब हमारे देश का एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्कृति और यहाँ के लोगों की दिलदारी के लिए जाना जाता हैं। इसकी स्थापना 1 नवम्बर, 1966 में हुई थी। पंजाब का एक भाग हिन्दुस्तान में तो एक पकिस्तान में हैं। पंजाब के स्थापना दिवस के खा मौके पर हम आपको पंजाबी पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि पंजाबियों की तरह ही लाजवाब हैं। पंजाब के भोजन को यहाँ की शान माना जाता हैं और यह बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। तो आइये जानते है पंजाब के कुछ प्रसिद्द पकवान के बारे में।

* बटर चिकन

एक ऐसी रेसिपी है जिसमें रसीले चिकन के टुकड़ों को मलाईदार ग्रेवी के साथ मक्खन में पकाया जाता है। इसे नान या सादे चावल के साथ खाया जा सकता है।

* सरसों का साग और मक्की की रोटी

यह ऐसा पकवान है जो अपने सादे स्वाद के साथ गांव का स्वाद भी याद दिलाता है। यह पालक, बथुआ और सरसों के पत्तों को मसालों में एक साथ पकाकर बनाया जाता है और इसे मकई के आटे से बनी मक्की की रोटी के साथ खाया जाता है।

* छोले भटूरे

भारत के सभी कोनों में प्रसिद्ध छोले भटूरे भारतीय पकवानों में सबसे ज्यादा खाए जाते हैं। छोले-भठूरे पंजाब का पकवान है। वैसे तो इसे कभी भी खा सकते हैं परन्तु यह सुबह का सबसे अच्छा नाश्ता बन सकता है।

* दाल मक्खनी

दाल मक्खनी दुनिया भर में प्रसिद्ध शाकाहारी पंजाबी पकवानों में से एक है। यह ढाबे से लेकर पांच सितारा होटलों तक में उपलब्ध है। यह मक्खन और मिश्रित दाल (काला उड़द और राजमा) के साथ पकायी जाती है, जो बनावट में गाढ़ी और स्वाद में बहुत ही लज़ीज़ होती है।

* पनीर टिक्का

यह लगभग सभी रेस्तरां में स्टार्टर के रूप में मिलता है, वास्तव में यह मसालों में मिला हुआ पनीर है जो तंदूर में भुना हुआ होता है। यह भी पंजाबी पकवान है जिसका स्वाद सभी के मन को भा जाता है।