भारत के इन 3 पुल की बनावट करती है सैलानियों को आकर्षित, विदेशों में भी है इनकी चर्चा

भारत एक विशाल देश हैं जो कि अपने आर्किटेक्चर और इमारतों के लिए जाना जाता हैं। इसी विशेषता के चलते यहां विदेशों से भी सैलानी आते हैं। वैसे तो देशभर में कई पुल हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पुल की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने आर्किटेक्चरल स्ट्रक्चर और तकनिकी की विशेषता के चलते बहुत प्रसिद्द हुए हैं। बड़ी दूर-दूर से सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं और इन नजारों का आनंद उठाते है। तो आइये जानते हैं इन आकर्षक और पसिद्ध पुल के बारे में...

कोरोनेशन ब्रिज

आलीशान हरे परिवेश का नजारा प्रदान करने वाले इस पुल की खूबसूरती बेहद खास है। कोरोनेशन ब्रिज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तीस्ता नदी के ऊपर बनाया गया है। 1941 में इस पुल का निर्माण 4 लाख की लागत से कराया गया था।

वेम्बनाड रेल ब्रिज

वेम्बनाड रेलवे ब्रिज, वेम्बनाड झील के तीन द्वीपों से होकर गुजरता है। केरल के कोच्चि में स्थित वेम्बनाड रेल ब्रिज भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे पुलों में से एक है। यह पुल कोच्चि में अडापल्ली और वल्लारपदम को जोड़ता है। 4.62 किमी की लंबाई वाले यह पुल भारत के लंबे रेलवे पुलों में से एक है।

विद्यासागर सेतु
457 मीटर लंबे और 35 मीटर चौड़े इस पुल का निर्माण 1978 में शुरू हुआ और 1992 में पूरा हुआ। हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने के लिए हुगली नदी पर विद्यासागर सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल केबल पर टंगे होने की वजह से तकनीक के मामले में बेहद खास है। विद्यासागर सेतु देखने में बहुत खूबसूरत है। खासतौर पर रात में इस पुल की खूबसूरती को देखकर आप मुग्ध हो जाएंगे। इस पुल पर 85,000 से अधिक वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।