Dussehra 2019: दिल्ली की इन 5 जगहों पर ले रावण दहन का मजा, देखने को मिलेगा भव्य नजारा

नवरात्रि का त्यौंहार आज समाप्ति की ओर हैं और कल दशहरा मनाया जाना हैं। दशहरा बुराई पर सच्चाई की जीत को दर्शाता हैं और पूरे भारतदेश में इसे बड़े जोश से मनाया जाता हैं। उत्तर भारत में तो दशहरे का महत्व ओर भी ज्यादा हो जाता हैं। दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में दशहरे के कई बड़े और भव्य आयोजन किए जाते है। आज हम आपके लिए दिल्ली की उन्हीं जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप दशहरे के इस भव्य आयोजन का मजा ले सकें। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

द्वारका ग्राउंड

साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारिका ग्राउंड में भी रावण दहन का भी भव्य तरीके से होता है। यहां रावण दहन के साथ ही रामलीला में राम दरबार और रावण का रोल निभाने वाले कलाकार यहां परेड भी करते हैं।

जनकपुरी रामलीला ग्राउंड

वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोग जनकपुरी रामलीला ग्राउंड में रावण दहन देख सकते हैं। यहां पर रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले के दहन का भी भव्य तरीके से होता है। यहां आपको म्यूजिक, डांस और स्पेशल इफेक्ट के साथ रावण दहन देखने को मिलेगा।

सुभाष पार्क, पीतमपुरा

पीतमपुरा में स्थित नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड में हर साल दशहरे पर भव्य मेला लगता है। यहां हर साल रावण दहन भी होता है। यहां आप कई रंगारंग कार्यक्रमों का लुत्फ ले सकता है। राइड के शौकीनों को यहां कई दिलचस्प विकल्प मिलेंगे।

रामलीला मैदान

दिल्ली के अजमेरी गेट स्थित रामलीला मैदान में सालों से भव्य दशहरा मेला का आयोजन होता आ रहा है। यहां दिल्ली के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाता है।यहां रावण दहन के अलावा बड़ी संख्या में फूड स्टॉल और सामान के स्टॉल लगते हैं।

लाल किला मैदान

लाल किला मैदान में भी भव्य दशहरा मेला लगता है। यहां रामलीला कमिटी, रामायण का बहुत सुंदर मंचन करती है। यहां आप रावण दहन देखने के लिए आ सकते हैं।