नदी के किनारे बैठकर ले यहाँ के खूबसूरत नजारों का मजा, दिलाते हैं सुख की अनुभूति

इस पृथ्वी पर देश-विदेश में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनेआप में कई ख़ूबसूरती लिए हुए हैं। घुमने फिरने के शौकिन लोग इन जगहों का आनंद उठाना पसंद करते हैं। हांलाकि कि एक ही जगह पर बार-बार जाना बोरियत ला देता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं, जहां के प्राकृतिक नज़ारे आपके मन को खुश कर देंगे। यहाँ तक कि पानी के किनारे बैठकर आप शांत माहौल का भी मजा उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

* हॉम्बुर्ग

हॉम्बुर्ग में विश्व के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे ज्यदा नहरे हैं। यहां पर आपको जर्मनी के इतिहास के बारे में सब कुछ जानने को मिलेगा। अगर पुराने और नए जमाने के संगम को देखना हो तो हाम्बुर्ग जरूर आएं।

* एम्सटर्डम

ऐम्सटर्डम नीदरलैंड की राजधानी है। यह यूरोप शहर के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। ऐम्सटर्डम में वेनिस से ज्यादा नहरें हैं। घरों के किनारों से निकलती यह नदिया शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

* सेंट पीटर्सबर्ग

सेंट पीटर्सबर्ग बाल्टिक सागर और नेवा नदी को आपस में जोड़ता है। जहां इन दोनों का संगम होता वहां का नजारा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। सेंट पीटर्सबर्ग में हर साल व्हाइट नाइट फेस्टिवल की आयोजन किया जाता है।

* आलापूझा (अलेप्पी)

विदेशों की तरह ही भारत में कई एेसे शहर हैं। जहां सुंदर और छोटी- छोटी नदिया बहती है। एेसा ही नजारा केरल के आलापूझा (अलेप्पी) में देखने को मिलता है। आलापूझा की नदियों में नोका पर पूरा दिन घूम सकते हैं। आप चाहें तो खूद भी किराए पर नोका लेकर चला सकते हैं।

* एनेसी

झील और नहरों के किनारे बने एनेसी शरह में कई ऐसे रेस्टूरेंट्स हैं। यहां पर आप वाइन के साथ खूबसूरत नजारों का मजा लें सकते हैं।

* स्टॉकहोम

यहां आप नदियों के साथ राजकीय महल और बेहतरीन नजारों का आनद एक साथ ले सकते हैं। सर्दियों के मौसम में स्टॉकहोम की नदियों के सूखने पर यहां स्केटिंग की जाती है।