ऋषिकेश में लेना चाहते हैं खरीददारी का आनंद, ये 6 जगहें रहेगी बेस्ट

जब भी कभी हरिद्वार जाते हैं तो घूमने के लिहाज से कई लोग ऋषिकेश भी जाते हैं जो मंदिरों और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के लिए जाना जाता हैं। यह शहर आध्यात्मिकता के साथ ही एडवेंचर चीजों के लिए भी जाना जाता हैं और यही कारण हैं कि पर्यटन में इस जगह का नाम शीर्ष स्थानों पर आता हैं। आप ऋषिकेश आए हैं और खरीददारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको शॉपिंग का अलग ही एक्सपीरियंस दिलाएगी। तो आइये अज्नाते हैं इन जगहों के बारे में...

गोल मार्केट (Gole Market)

शाम के समय और खासकर वीकेंड पर गोल बाजार में काफी चहल-पहल देखी जाती है। आप यहां पर कुछ ट्रेडिशनल इंडियन वियर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अक्टूबर से जनवरी के महीनों के दौरान, आपको इस बाजार में उचित दामों पर कई तरह के विंटर वियर भी बिकते मिल जाएंगे।

ऋषिकेश मेन मार्केट (Rishikesh Main Market)

ऋषिकेश मेन मार्केट झंडा चौक के पास है और पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों के लिए शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां हर तरह की चीजें उचित कीमत पर मिल जाएंगी। बाकी जगहों पर न भी जाएं तो यहां आपको आपकी जरूरत की सारी चीजें मिल ही जाएंगी। आप इस बाजार में आप कपड़े, मसाले, परफ्यूम और भी बहुत कुछ खरीद सकती हैं।

राम झूला मार्केट (Ram Jhula Market)

इस मार्केट में आपको स्ट्रीट स्टॉल्स हैं मिलेंगे। जहां पर हमेशा स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और स्थानीय मसालों तक आदि कई चीजों की खरीदारी करते हैं।

लक्ष्मण झूला मार्केट (Lakshman Jhula Market)

ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला काफी फेमस है। यहां पर आपको लोकल दुकानों में पूजा के लिए जरूरी सब चीजें मिल जाएंगी। इन दुकानों पर देवी देवताओं की सुंदर मूर्तियों से लेकर अगरबत्ती, तेल और प्रामाणिक रुद्राक्ष तक सब कुछ आपको मिलेगा। इसके अलावा, यहां की दुकानों में आपको लकड़ी की सुंदर कलाकृतियां और हल्की फुल्की ज्वेलरीज भी सस्ते में मिल जाएंगी।

श्यामपुर हाट बाजार (Shyampur Haat Bazar)

ये ऋषिकेश का एक स्थानीय बाजार है, जहां हमेशा काफी भीड़-भाड़ रहती है। यहां पर आपको फल, सब्जियों के साथ ही कुछ अलग टाइप के पहाड़ी मसाले मिल जाएंगे। यहां पर मिलने वाले मसाले हमेशा ताजा होते हैं। इस बाजार में जाने का सबसे अच्छा समय बुधवार, सोमवार या शुक्रवार का है।

सुधा चंदन महल (Sudha Chandran Mahal)

ऋषिकेश में आकर अक्सर लोग दो चीजें खरीदना काफी पसंद करते हैं, एक है चंदन की चेन और दूसरा ज्वैलरी। ये दोनों ही चीजें आपको सुधा चंदन महल मार्केट में मिल जाएंगी। इस लोकप्रिय स्टोर में आपको ज्वैलरी से लेकर मोतियों की सजावटी वस्तुओं का अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।